अमरिया ब्लाक क्षेत्र के कई गांवों में अफसरों की मौजूदगी में हुए कार्यक्रम
युवा तुर्क, पीलीभीत
“सरकार जनता के द्वार” इस धारणा के साथ गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार ने जन संवाद एवं चौपाल कार्यक्रमों के माध्यम से ग्रामीणों क्षेत्रों में जाकर जनता की समस्याओं को सुनना और उनका मौके पर समाधान कराना अपना लक्ष्य बनाया है। इसी कार्यक्रम के तहत राज्यमंत्री श्री गंगवार कल अमरिया क्षेत्र के कई गांवों में चौपाल एंव जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया, जहां ग्रामीणों की समस्याओं को सुनने के साथ ही कई समस्याओ का अधिकारियों को मौके पर भेज कर उनका समाधान कराया।

गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार चौपाल कार्यक्रम के तहत सबसे पहले फुलैईया में पहुंचे, जहां आयोजित चौपाल कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्र के ग्रामीण मौजूद रहे। कार्यक्रम में राज्यमंत्री श्री गंगवार ने सभी सम्बन्धित अधिकारियों को भी बुलाया था। ताकि समस्याओं का निस्तारण तत्काल कराया जा सके।
यहां चौपाल में किसी ने जमीन की पैमाईश सम्बन्धी समस्या बताई तो किसी ने बिजली की समस्या उठाई। राज्यमंत्री श्री गंगवार ने सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को मौके पर भेज कर समस्या का समाधान कराने के निर्देश दिये।

इसके बाद राज्यमंत्री श्री गंगवार बगनेरा, बगनेरी पहुंचे, जहां उन्होनें चौपाल कार्यक्रम के तहत ग्रामीणों की समस्यायें सुनी। यहां ग्रामीणों ने चकबन्दी की समस्या को उठाया और चकबन्दी न कराये जाने की मांग की। इस पर राज्यमंत्री श्री गंगवार मौके पर मौजूद एसडीएम अमरिया को निर्देशित किया की ग्रामीणों की मांग के अनुसार कार्यवाही किया जाना सुनिश्चित करें।
यहां कुछ ग्रामीणों ने अवैध कब्जे और नाले पर अतिक्रमण किये जाने का मामले उठाया, जिस पर राज्यमंत्री श्री गंगवार ने अधिकारियों को मौके पर भेजकर अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही करने को कहा।
राज्यमंत्री श्री गंगवार इसके बाद बासंखेड़ा पहुंचे, जहां ग्रामीणों की समस्यायें सुनी और प्रार्थना पत्र लेकर समस्याओं का समाधान करने के निर्देश अधिकारियों को दिये। इसके बाद राज्यमंत्री श्री गंगवार अमरिया के कश्यप मोहल्ला में पहुंचे, जहा जनसंवाद कार्यक्रम के तहत लोगों की समस्यायें सुनी। यहां मोहल्लेवासियों ने भारती नाम युवक के यहां बिजली की समस्या बताई।
यहां बताया गया दोनो पति-पत्नी पिछले एक साल से पैरालाइज है और उनके घर की बिजली बिल का 21 हजार बकाया होने के कारण बिजली कटी हुई है, इस पर राज्यमंत्री श्री गंगवार ने बिजली विभाग के जेई को बुलाकर उसकी बकाया राशि किस्तों में जमा कराने और बिजली कनैक्शन जोड़ने के निर्देश दियें।
इसके अलावा कुछ लोगों ने जमीन पर अवैध कब्जे किये जाने एवं पैमाईश कराने आदि की मांग की। मोहल्लेवासियों ने शमशान भूमि के निर्माण सम्बन्धी पत्रावली लम्बित होने का मामल उठाया। इसके अलावा हाईवे अन्डरपास का निर्माण कराये जाने की मांग की।
चौपाल कार्यक्रमों में ब्लाक प्रमुख श्याम सिंह, फुलईया ग्राम प्रधान राजेन्द्र, बगनेरा के बूथ अध्यक्ष मनोज गंगवार, भाजपा कार्यकता ज्ञानी, हरपाल प्रधान, बांसखेड़ा प्रधान ओम प्रकाश, बूथ अध्यक्ष सत्यवीर, कौशल गुप्ता सहित विभिन्न विभागों के अधिकारीगण एंव बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
27 मई को इन इलाकों में होगी चौपाल:
गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार 27 मई को अमरिया ब्लाक क्षेत्र के ग्राम जंगरोली आशा, सिकलापुर, सिमरिया गौसू, भिखारीपुर एंव मरौरी ब्लाक के ग्राम दहगला में चौपाल लगाकर जनसमस्यायें सुनेगें। चौपाल कार्यक्रम सायं 4 बजे से आयोजित किया जायेगा, जिसमें तहसील एवं ब्लाक स्तरीय अधिकारीगण मौजूद रहेगे।
पढ़ते रहिए युवा तुर्क: मौलाना मदनी की मांग- गाय को राष्ट्रीय पशु का दर्जा दिया जाए

