ताजा ख़बरें, Hindi News, delhi up news , Breaking Hindi News, Hindi Samachar, Latest Hindi News – yuvaaturk.com
दिल्लीबिहार

उपेंद्र कुशवाहा ने प्रमोद कुुमार सुमन व वीरेंद्र दांगी को दी अहम जिम्मेदारी

उपेंद्र कुशवाहा

राष्ट्रीय लोक मोर्चा (आरएलएम) में संगठनात्मक चुनाव की तैयारियां तेज

युवा तुर्क, नई दिल्ली

उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा (आरएलएम) बिहार में आगामी संगठनात्मक चुनाव (2026-29) की प्रक्रिया को मजबूत बनाने के लिए सक्रिय हो गई है। पार्टी के राष्ट्रीय निर्वाची पदाधिकारी प्रमोद कुमार सुमन ने बिहार राज्य निर्वाची पदाधिकारी के रूप में वीरेंद्र दांगी की तत्काल नियुक्ति का आदेश जारी किया है।

Bihar
प्रमोद कुमार सुमान, राष्ट्रीय चुनाव पदाधिकारी, राष्ट्रीय लोक मोर्चा

पत्र में कहा गया है कि बिहार राज्य में होने वाले चुनाव को निर्धारित समय सीमा में सभी स्तरों बूथ, प्रखंड, जिला  पर संपन्न कराने की जिम्मेदारी वीरेंद्र दांगी को सौंपी गई है। राष्ट्रीय निर्वाची पदाधिकारी प्रमोद कुमार सुमन ने उन्हें तत्काल प्रभाव से यह जिम्मेदारी दी है।

RLM
वीरेंद्र दांगी, प्रदेश चुनाव पदाधिकारी, राष्ट्रीय लोक मोर्चा

इसके साथ ही, एक अन्य राष्ट्रीय कार्यालय अधिसूचना में प्रमोद कुमार सुमन को राष्ट्रीय निर्वाची पदाधिकारी नियुक्त किया गया है, श्री सुमन की नियुक्ति पार्टी के संगठनात्मक चुनाव (2026-29) की प्रक्रिया को सुचारू रूप से चलाने के लिए किया गया है।

गौरतलब है कि आरएलएम के वर्तमान में बिहार में चार विधायक हैं और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा राज्ययसभा सदस्य के रूप में अपनी पार्टी का नेतृत्व कर रहे हैं।

वीरेंद्र दांगी दांगी समाज से जुड़े एक सक्रिय व्यक्ति रहे हैं और विभिन्न सामाजिक-संगठनात्मक गतिविधियों में उनकी भूमिका रही है।

गौरतलब है कि हाल ही में पार्टी ने संगठनात्मक चुनाव के लिए  विस्तृत घोषणा की है, जिसकी प्रक्रिया अप्रैल से शुरू होकर जून 2026 तक चलने वाली है।

पढ़ते रहिए युवा तुर्क: मान्यवर कांशीराम के चुनावी नारे

Related posts

मिट्टी की खुशबू से महक उठी दिल्ली

Baliram Singh

नई दिल्ली में मनाया जाएगा चंद्रशेखर जन्मशती समारोह

Baliram Singh

यूपी की महिला प्रधानों को मिला राष्ट्रीय सम्मान

Baliram Singh