ताजा ख़बरें, Hindi News, delhi up news , Breaking Hindi News, Hindi Samachar, Latest Hindi News – yuvaaturk.com
उत्तर प्रदेश

संडलपुर दरगाह में तांडव, तोड़फोड़ और चोरी

दरगाह

शिकायत पर पहुंची पुलिस

एसके पटेल, प्रयागराज

प्रयागराज जनपद के फूलपुर थाना क्षेत्र के संडलपुर गांव स्थित बाबा अली शाह के बंद पड़े मजार में तोड़फोड़, तांडव और चोरी की घटना सामने आई है। मजार पर पहुंचे लोगों और जायरीनों से अराजक तत्वों ने मारपीट की। जायरीनों को गाली और जान मारने की धमकी दी। शिकायत पर यूपी 112 और फूलपुर पुलिस पहुंचकर घटना की जांच पड़ताल की।

दरगाह
संडलपुर दरगाह में मारपीट व तोड़फोड़, प्रयागराज

बताते चले कि संडलपुर गांव स्थित बाबा का मजार कई माह से बंद पड़ा था। उसके बावजूद आस्था से जुड़े लोगों का आना जाना लगा रहता है। मजार के संरक्षक बाबा शहीद के घर की महिलाएं मजार पर पहुंची और देखा तो मस्जिद और मजार के ताले टूटे थे। दीवारों पर गलत स्लोगन लिखा गया था। मजार के बाहर लगी दान पेटी को अराजकतत्वों ने तोड़ दिया था। शौचालय के दरवाजे, ताले तोड़ दिए गए थे। यहां तक कि तालाब की मछलियों को निकाल कर बेच दिया गया। मजार पर फूल बेचने आए एक माली को अराजक तत्वों ने रोक कर जहां पीट दिया, वहीं, मजार पर आने वाले जायरीनों के साथ बदसलूकी की गई।

मजार पर पहुंची शहीद बाबा की बेटियों ने आरोप लगाया कि मारूफ, नईम, कुर्बान, इश्तियाक, फारूक आदि लोग मजार पर तांडव, तोड़फोड़ और चोरी किया है। मस्जिद पर नमाज पढ़ने के लिए लोगों को रोका जा रहा है। जायरीनों के साथ तांडव करने के साथ उनके ठहरने वाले विश्रामगृह पर अवैध रूप से कब्जा कर लिया गया है। मामले में यूपी 112 पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची यूपी 112 पुलिस ने फूलपुर पुलिस को अवगत कराया। फूलपुर पुलिस भी मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। अराजक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है।

पढ़ते रहिए युवा तुर्क: आधी आबादी के अधिकार को लेकर सड़क पर उतरे सीएम योगी

Related posts

श्रमिकों के नाम पर अपनी रोटियां सेंक रहे हैं मजदूर संगठन

Baliram Singh

नवरात्र मेला के समापन पर ड्यूटी पर लगे अधिकारी सम्मानित

Baliram Singh

भारत रत्न से सम्मानित हों जननायक चंद्रशेखर, पैतृक क्षेत्र बेल्थरा रोड में उठी मांग

Baliram Singh