युवा तुर्क, लखनऊ
नेपाल की सीमा पर स्थित नेपाल गंज रोड से वाराणसी के बीच 31 अगस्त से रेल सेवा शुरू होने जा रही है।बहराइच से नेपालगंज रोड के मध्य अमान परिवर्तन के पश्चात नेपालगंज रोड- वाराणसी सिटी के मध्य गाड़ियों के संचलन का शुभारम्भ नेपालगंज रोड स्टेशन से 31 अगस्त, 2026 से शुरू किया जायेगा। ट्रेन संख्या 05064 नेपालगंज रोड- वाराणसी सिटी का उद्घाटन किया जायेगा।
रेलवे प्रशासन के अनुसार 31 अगस्त को चलने वाली 05064 नेपालगंज रोड- वाराणसी सिटी ट्रेन नेपालगंज रोड स्टेशन से 14.45 बजे प्रस्थान करेगी। तत्पश्चात यह ट्रेन नानपारा से 15.10 बजे, रिसिया से 15.44 बजे, बहराइच से 16.02 बजे, पयागपुर से 16.32 बजे, गोंडा से 17.40 बजे, बलरामपुर से 18.22 बजे, तुलसीपुर से 18.57 बजे, बढ़नी से 20.12 बजे, शोहरतगढ़ से 20.37 बजे, सिद्धार्थ नगर से 20.57 बजे, आनन्द नगर से 21.40 बजे, कैम्पियरगंज से 21.56 बजे, पीपीगंज से 22.22 बजे, नकहा जंगल से 22.55 बजे, गोरखपुर से 23.35 बजे, दूसरे दिन चौरी चौरा से 00.32 बजे, गौरी बाजार से 00.47 बजे, देवरिया सदर से 01.05 बजे, भटनी से 01.35 बजे, सलेमपुर से 01.57 बजे, लार रोड से 02.10 बजे, बेलथरा रोड से 02.25 बजे, मऊ से 03.05 बजे, दुल्लहपुर से 03.30 बजे, जखनियां से 03.42 बजे, सादात से 03.57 बजे, औंड़िहार से 04.17 बजे तथा सारनाथ से 05.02 बजे छूटकर वाराणसी सिटी 05.25 बजे पहुंचेगी।
ट्रेन में सामान्य द्वितीय श्रेणी के 05, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का 01, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 02 तथा शयनयान श्रेणी के 07 कोचों सहित कुल 17 कोच लगाये जायेंगे।
पहले दिन निशुल्क यात्रा:
31 अगस्त को जिन रेल यात्रियों को नेपालगंज रोड से बहराइच, गोण्डा, बलरामपुर, बढ़नी, सिद्धार्थनगर, आनंदनगर, गोरखपुर, होते हुए वाराणसी सिटी तक की निशुल्क यात्रा करनी हो वह अपना निशुल्क यात्रा टोकन दिनांक 31 अगस्त को प्रातः 10ः00 बजे तक नेपालगंज रोड स्टेशन के टिकट काउन्टर से प्राप्त कर सकते हैं। इस दौरान उक्त यात्रियों को अपना व्यक्तिगत परिचय विवरण टिकट विंडो पर उपलब्ध कराना होगा।



