ताजा ख़बरें, Hindi News, delhi up news , Breaking Hindi News, Hindi Samachar, Latest Hindi News – yuvaaturk.com
अन्य राज्यबिहार

वंदे भारत एक्स से ट्रैक्टर- ट्राली की जोरदार टक्कर, इंजन क्षतिग्रस्त

युवा तुर्क, राँची
रांची से पटना जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस का शुक्रवार देर शाम ट्रैक्टर ट्राली से जोरदार टक्कर हो गया, जिसकी वजह से इंजन का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि इस हादसे में किसी यात्री के हताहत होने की सूचना नहीं है।
हादसा हजारीबाग जिले के चरही -बेस रेलवे स्टेशनों के बीच हुआ। रांची से पटना जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रैक पर अचानक आई लकड़ी से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रेन का निचला हिस्सा डैमेज हो गया।

हादसा की जानकारी मिलते ही रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी और RPF की टीम मौके पर पहुंची और ट्रॉली को ट्रैक से हटाने का काम शुरू किया। इस वजह से ट्रेन 40 मिनट तक खड़ी रही।

बलिया बलिदान दिवस
बलिया बलिदान दिवस

Related posts

आजादी और लोकतंत्र के चेहरे पर शर्मनाक धब्बा है आपात काल – पूर्व मंत्री यशवंत सिंह

Baliram Singh

महेश गुप्ता को मिली रेलवे वराणसी मंडल के पीआरओ की कमान

Baliram Singh

योग निरोग और समर्थ राष्ट्र का आधार : डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’

Baliram Singh