ताजा ख़बरें, Hindi News, delhi up news , Breaking Hindi News, Hindi Samachar, Latest Hindi News – yuvaaturk.com
उत्तर प्रदेश

रेखा पटेल हत्याकांड का खुलासा: दगाबाज प्रेमी, भाई और पिता गिरफ्तार

रेखा पटेल

प्रेमी ने पिता और भाई के साथ घटना को दिया था अंजाम

एसके पटेल, हंडिया/प्रयागराज

फूलपुर पुलिस ने संडलपुर की रेखा पटेल हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। रेखा पटेल को गला घोंट कर मारा गया था। पुलिस ने दगाबाज प्रेमी समेत उसके पिता और भाई को परासिनपुर गांव के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

मोनिस पटेल
आरोपी प्रेमी मोनिस पटेल

बताते चले की संडलपुर गांव की एक गरीब किसान की बेटी रेखा 21 वर्ष बुधवार की रात उसकी हत्या कर शव को उसके घर के पीछे फेंक दिया गया था। सुबह बेटी का शव देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने मामले में पड़ोस के ही लाल बहादुर पटेल और उसके दो बेटों विकास पटेल और मोनिस पटेल को गिरफ्तार कर लिया। कड़ाई से पूछताछ के बाद रेखा पटेल हत्याकांड का पटाक्षेप हो गया।

रेखा पटेल हत्याकांड
रेखा पटेल हत्याकांड: प्रेमी सहित तीन गिरफ्तार

मोनिस पटेल का रेखा पटेल से लगभग 2 साल से प्रेम संबंध था। मोनिस पटेल की हंडिया के ढोकरी गांव में शादी तय हो गई है। जिसका रेखा पटेल विरोध करती थी। वह मोनिस पटेल से शादी कर घर बसाना चाहती थी।

यह बात मोनिस, उसके भाई और पिता तथा परिवार वालों को नामंजूर था। सभी मिलकर उसे रास्ते से हटाने की योजना बना डाली और 22 अप्रैल की रात उसे घर के पीछे शौचालय के पास बुलाकर आरोप है कि सभी ने मिलकर उसका गला घोंट कर मौत की नींद सुला दिया और शव को उसके घर के पीछे फेंक दिया। मामले में तीनों अभियुक्तों को पुलिस ने शुक्रवार को परासिनपुर  गांव के पास से पकड़कर जेल भेज दिया।

पढ़ते रहिए युवा तुर्क: मिर्जापुर में भीषण हादसा, मैहर से दर्शन कर लौट रहा परिवार सहित 12 की मौत

डॉ अनिल गंगवार
डॉ अनिल गंगवार, गैस्ट्रोलॉजिस्ट, लखनऊ

Related posts

वाराणसी-लखनऊ शटल सुपरफास्ट एक्स के समय में परिवर्तन

Baliram Singh

बच्चों के रंगों में सजा ‘मेरे सपनों का भारत’, जिलाधिकारी ने बच्चों संग थामा ब्रश

Baliram Singh

बिना रजिस्ट्री भी सरकारी क्रय केंद्र पर गेहूं बेच सकेंगे किसान

Baliram Singh