राजकीय कृषि रक्षा इकाई बढ़पुर में एक दिवसीय तकनीकी प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
युवा तुर्क, फर्रुखाबाद
राजकीय कृषि रक्षा इकाई, बढ़पुर (फर्रुखाबाद) में मंगलवार को विभिन्न पारिस्थितिकीय संसाधनों द्वारा कीट एवं रोग नियंत्रण विषय पर योजनागत एक दिवसीय तकनीकी कर्मचारी एवं कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अभय सिंह, जिला पंचायत सदस्य, बढ़पुर (फर्रुखाबाद) रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में अशोक कटियार, निदेशक, आलू विकास विपणन संघ, फर्रुखाबाद उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विषय विशेषज्ञ के रूप में ज्ञानेंद्र सिंह (सेवानिवृत्त एस.टी.ए.बी.) ने किसानों एवं तकनीकी कर्मचारियों को फसलों में कीट एवं रोग नियंत्रण के लिए पारिस्थितिकीय संसाधनों के प्रभावी उपयोग, समेकित कीट प्रबंधन तथा आधुनिक कृषि तकनीकों की विस्तृत जानकारी दी।
कार्यक्रम में विकास खंड बढ़पुर के समस्त स्टाफ एवं प्रभारी, कृषि रक्षा इकाई बढ़पुर की उपस्थिति रही। इस अवसर पर किसानों को प्रोत्साहन स्वरूप श्री अन्न (मोटे अनाज) के बीज किट भी वितरित किए गए।
कार्यक्रम में संजय कटियार, अवधेश सिंह, सोनू, कृपाल सिंह सहित क्षेत्र के अनेक किसान उपस्थित रहे। वक्ताओं ने किसानों से पर्यावरण अनुकूल कृषि तकनीकों को अपनाकर उत्पादन लागत कम करने तथा बेहतर उपज प्राप्त करने का आह्वान किया।

