ताजा ख़बरें, Hindi News, delhi up news , Breaking Hindi News, Hindi Samachar, Latest Hindi News – yuvaaturk.com
उत्तर प्रदेश

अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाएगा पीडीए- विजय श्रीवास्तव

विजय श्रीवास्तव

रालोद छोड़ सपा में शामिल हुए विजय श्रीवास्तव

युवा तुर्क, लखनऊ

राष्ट्रीय लोक दल के वरिष्ठ नेता विजय श्रीवास्तव समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए हैं। सपा में शामिल होने के बाद विजय श्रीवास्तव ने अपने एक बयान में कहा है कि यूपी के आगामी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के व्यक्तित्व के सामने बीजेपी का कोई भी नेता नहीं टिकेगा।

विजय श्रीवास्तव
विजय श्रीवास्तव, समाजवादी पार्टी

विजय  श्रीवास्तव ने कहा  कि अखिलेश जी आज देश में गांधी , लोहिया , जेपी , डॉ अम्बेडकर , नेता जी मुलायम सिंह यादव  की विचारधारा के देश के शानदार नेता हैं। वह शोषित वंचित ,पिछड़ों  महिलाओं ,और मुसलमानों के  लोकतांत्रिक अधिकारों के लड़ाई लड़ने वाले लोकप्रिय देश के प्रतिभावान समाजवादी राजनेता है।

उन्होंने कहा कि वह एक प्रबुद्ध दूरदर्शी राजनेता है। उनके मुख्यमंत्री काल में उत्तर प्रदेश का विश्वस्तरीय, गुणवत्ता युक्त, बहुआयामी विकास हुआ था। बीजेपी  सरकार से  अच्छी कानून व्यवस्था थी। शिक्षा का सबको अधिकार  सुलभ था और गुणवत्तायुक्त  सस्ती शिक्षा छात्रों को मिल रह थी।

स्वास्थ्य सुविधा बीजेपी सरकार की तुलना में कहीं ज्यादा बेहतर थी और  पीडीए के लोगों का समग्र विकास हुआ था। पूरे यूपी में समाजिक सदभाव का वातावरण था।

सपा नेता विजय श्रीवास्तव ने कहा कि निश्चित ही अखिलेश यादव दुबारा 2027 में जनशक्ति के बदौलत यूपी में  सपा की सरकार बनायेंगे और यूपी में प्रबुद्धजनों, पिछड़ों, दलितों, अल्पसंख्यक,  अगड़ों, किसानों और मजदूरों की  शक्ति से बीजेपी को परास्त करेंगे। श्री श्रीवास्तव ने कहा कि अखिलेश यादव अपने  कुशल  नेतृत्व में यूपी को देश का  नम्बर वन का स्टेट बनाएंगे और यूपी में लोकशाही का राज होगा।

पढ़ते रहिए युवा तुर्क: गाजीपुर में सपा प्रतिनिधिमंडल पर हमला, पूर्व मंत्री घायल

पढ़ते रहिए युवा तुर्क: करोड़ो खर्च, फिर भी ग्रामीणों को नहीं मिला एक लोटा पानी

डॉ अनिल गंगवार
डॉ अनिल गंगवार, गैस्ट्रोलॉजिस्ट, लखनऊ
रामरती अस्पताल
रामरती अस्पताल, बड़हलगंज,गोरखपुर

Related posts

68500 सहायक अध्यापक भर्ती: मंत्रियों व अधिकारियों ने माना- ओबीसी छात्रों के साथ हुआ अन्याय

Baliram Singh

मंत्री अनिल कुमार से मिले 68500 शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थी

Baliram Singh

जेपीएनआईसी को बेचकर बीजेपी ने किया समाजवाद पर कुठाराघात  

Baliram Singh