ताजा ख़बरें, Hindi News, delhi up news , Breaking Hindi News, Hindi Samachar, Latest Hindi News – yuvaaturk.com
उत्तर प्रदेश

बिना रजिस्ट्री भी सरकारी क्रय केंद्र पर गेहूं बेच सकेंगे किसान

CM Yogi

क्रय केंद्रों पर मूलभूत आवश्यकताओं का हो इंतजाम

युवा तुर्क, लखनऊ

सीएम योगी आदित्यनाथ ने गेहूं खरीद में किसानों को बड़ी राहत प्रदान की है। मुख्यमंत्री ने किसानों को असुविधा के दृष्टिगत घोषणा की कि फार्मर रजिस्ट्री के बिना भी किसान सरकारी क्रय केंद्रों पर गेहूं बेच सकेंगे। अब किसान पूर्व की भांति ही अपना गेहूं बेच सकेंगे। उन्होंने जिलाधिकारियों को तत्काल इस व्यवस्था को लागू करने के निर्देश दिए हैं।

सीएम ने कहा कि क्रय केंद्रों पर गेहूं बिक्री के लिए आने वाले किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। बेतहाशा गर्मी को देखते हुए क्रय केंद्रों पर किसानों के लिए पानी, पंखा, छाजन समेत मूलभूत आवश्यकताओं की समुचित व्यवस्था होनी चाहिए।

खाद्य व रसद विभाग के मुताबिक 20 अप्रैल दोपहर 11 बजे तक 42 हजार से अधिक किसानों से 2.38 लाख मीट्रिक टन से गेहूं खरीद की जा चुकी है। गेहूं बिक्री के लिए 4.77 लाख से अधिक किसानों ने पंजीकरण भी कर लिया है। अब तक प्रदेश में 5400 से अधिक क्रय केंद्र स्थापित कर लिए गए हैं।

पढ़ते रहिए युवा तुर्क: हरियाणा की तर्ज पर लागू हो भावांतर भरपाई योजना, किसानों को मिले प्रोत्साहन राशि

पढ़ते रहिए युवा तुर्क: भारत रत्न से सम्मानित हों जननायक चंद्रशेखर, पैतृक क्षेत्र बेल्थरा रोड से उठी मांग

KSS
Krishan Sewing Solution
जैक AMH-2
एआई तकनीक से लैस “जैक AMH-2 मशीन” का भव्य लांच
यह मशीन उद्योग जगत के लिए गेम चेंजर साबित होगी- विशाल खेमका, निदेशक, विशाल स्विएटेक

 

Related posts

जॉब अलर्ट:

Baliram Singh

सोनभद्रवासियों को राहत, भोपाल- धनबाद एक्स को हरी झंडी

Baliram Singh

आसनसोल में ‘आर्थिक गणतंत्र’ की एंट्री, गोंगपा ने बलिराम गोंड को बनाया चेहरा

Baliram Singh