ताजा ख़बरें, Hindi News, delhi up news , Breaking Hindi News, Hindi Samachar, Latest Hindi News – yuvaaturk.com
उत्तर प्रदेश

सचिव की निलंबन के बाद‌ गौशाला की जांच करने पहुंचे अधिकारी

हंडिया

एसके पटेल, हंडिया

प्रयागराज के हंडिया क्षेत्र स्थित कांधा गौशाला ‌ अलावलपुर, मोहिउद्दीनपुर में मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी की जांच के बाद‌ पशुओं की दुर्दशा और खान-पान में बेहद कमी पाए जाने पर सचिव पूर्णिमा सिंह पर निलंबन की कार्रवाई की गई है।

प्रतापपुर ब्लॉक के मुहीउद्दीनपुर कांधा गौशाला अलावलपुर में 173 गोवंश है, जिन्हें ₹50 प्रतिदिन की दर से शासन द्वारा पालन पोषण के लिए खर्च दिया जाता है। महीने में 2 लाख 60000 रुपए ‌गोवंशों पर सरकार खर्च करती है।

लेकिन जिम्मेदार सचिव और कुछ ही दूरी पर ब्लॉक मुख्यालय में बैठे जिम्मेदार अफसरों की भ्रष्ट मानसिकता‌ व कमीशन खोरी ने‌ पशु विभाग की जांच में सारे राज खोल दिये हैं।‌

सचिव पर कार्रवाई के बाद 18 जुलाई को सहायक जिला पंचायत राज अधिकारी‌ प्रदीप कुमार गौशाला की जांच करने पहुंचे। गोवंशों के सेहत को देखकर उन्होंने चिंता जाहिर की।

हर बिंदुओं पर उन्होंने गौशाला की जांच की। इस मौके पर शिकायतकर्ता पूर्व प्रधान भाजपा नेता राजकुमार पटेल समेत भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।‌ भाजपा नेता राजकुमार पटेल ने सवाल उठाया कि कुपोषण का शिकार की वजह से मर रहे पशुओं का आज तक पोस्टमार्टम नहीं कराया गया। जिससे पशुओं की मौत का कारण का पता नहीं चल पाया है।

पढ़ते रहिए युवा तुर्क: बात-बात में नाबालिग ने युवक को मारी चाकू

Dr Anil Gangwar
डॉ अनिल गंगवार, गस्ट्रोलॉजिस्ट

 

Related posts

यूपी में 2584 संविदा महिला परिचालकों की होगी भर्ती

Baliram Singh

नई दिल्ली में मनाया जाएगा चंद्रशेखर जन्मशती समारोह

Baliram Singh

चंद्रशेखर आजाद को मजबूत करेंगे पूर्व मंत्री, पूर्व आईएएस व पूर्व आईपीएस

Baliram Singh