ताजा ख़बरें, Hindi News, delhi up news , Breaking Hindi News, Hindi Samachar, Latest Hindi News – yuvaaturk.com
Lead Storyउत्तर प्रदेश

बीजेपी ने 8 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की, श्रुति गंगवार व प्रियंका रावत जायेंगी राज्य सभा

हरदीप पुरी, बीएल वर्मा, नीरज शेखर, बृजलाल का टिकट कटा

बलिराम सिंह, लखनऊ

उत्तर प्रदेश से राज्यसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने 8 उम्मीदवारों के नामों की लिस्ट जारी कर दी। पार्टी ने धर्मपाल सिंह, राधाकांत ओझा, प्रकाश पाल, विद्यासागर सोनकर, गोपी कृष्ण पांडेय, प्रियंका रावत, राम प्रताप सिंह चौहान और झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार की बेटी श्रुति गंगवार को उम्मीदवार बनाया है।

बीजेपी
बीजेपी ने राज्यसभा उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की
श्रुति गंगवार
श्रुति गंगवार, बीजेपी

बीजेपी की ओर से जारी सूची में 3 OBC, 2 SC और 3 सामान्य वर्ग के उम्मीदवार शामिल हैं। इनमें 2 महिलाएं भी हैं। सवर्ण उम्मीदवारों में 2 ब्राह्मण और 1 राजपूत शामिल हैं। OBC वर्ग में 1 लोधी, 1 पाल और 1 कुर्मी उम्मीदवार हैं।

प्रियंका रावत
प्रियंका रावत, बीजेपी
सोनकर
विद्यासागर सोनकर, बीजेपी

इन्हें नहीं मिला मौका:

इस बार बीजेपी ने राज्यसभा चुनाव के लिए सभी नए चेहरों को मौका दिया है. पुराने चेहरों को इस बार मौका नहीं मिला. इनमें हरदीप सिंह पुरी, अरुण सिंह, सीमा द्विवेदी, बीएल वर्मा, नीरज शेखर, बृजलाल, दिनेश शर्मा और गीता शाक्य शामिल हैं. हालांकि दिनेश शर्मा को अब अंडमान और निकोबार द्वीप समूह का उपराज्यपाल बना दिया गया है।

हॉस्पिटल
DN Surya Hospitals , Belthra Road
Dr Anil Gangwar
डॉ अनिल गंगवार, गस्ट्रोलॉजिस्ट

Related posts

आईटीबीपी के डीआईजी की भीषण सड़क दुर्घटना में मौत

Baliram Singh

हरियाणा की तर्ज पर लागू हो भावांतर भरपाई योजना, किसानों को मिले प्रोत्साहन राशि

Baliram Singh

मेहनत और लगन ने दिलाया विवेक पटेल को गोल्ड मेडल

Baliram Singh