ताजा ख़बरें, Hindi News, delhi up news , Breaking Hindi News, Hindi Samachar, Latest Hindi News – yuvaaturk.com
बिहार

प्रत्येक माह की 10 तारीख को मनाया जाएगा ‘बिहार पेंशन दिवस’

बिहार

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 97.84 लाख पेंशनधारियों के खाते में 1,423.94 करोड़ रूपये ट्रांसफर किए

युवा तुर्क, पटना

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शुक्रवार को 97.84 लाख सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों के खाते में डीबीटी के माध्यम से 1,423.94 करोड़ रूपये की राशि का हस्तांतरण किया। इसके तहत तीनों राज्य पेंशन योजना में माह जून 2026 तथा तीनों एनएसएपी पेंशन योजना में मई एवं जून माह की राशि सम्मिलित है।

बिहार
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सामाजिक सुरक्षा को और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए घोषणा की कि अब प्रत्येक माह की 10 तारीख को ‘बिहार पेंशन दिवस’ के रूप में मनाया जाएगा।

इस दिन यह सुनिश्चित किया जाएगा कि राज्य के सभी पात्र पेंशनधारियों के बैंक खातों में पेंशन की राशि प्रत्येक महीने की 10 तारीख को डीबीटी के माध्यम से पहुंच जाए।

बिहार
प्रत्येक माह की 10 तारीख को मनाया जाएगा ‘बिहार पेंशन दिवस’

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज शुक्रवार को राज्य के 97.84 लाख सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों के बैंक खातों में 1,423.94 करोड़ रूपये की राशि सीधे खाते (डीबीटी) में जमा कर दी गई।

उन्होंने कहा कि यह सरकार की पारदर्शी, जवाबदेह एवं तकनीक आधारित जनकल्याणकारी व्यवस्था का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में गरीब, बुजुर्ग, दिव्यांग एवं समाज के वंचित वर्गों के सम्मान और सामाजिक सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है।

पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में बिहार में सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया गया है।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि सहयोग शिविर कार्यक्रम तथा पंचायत विकास दिवस कार्यक्रम के अवसर पर लोगों से संवाद कर यह सुनिश्चित करें कि कोई भी सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारी के पात्र लाभार्थी छूटे नहीं, इसके लिये अभियान चलायें।

जिनका आधार कार्ड लिंक नहीं है उनका आधार जल्द लिंक करायें। उन्होंने कहा कि पेंशन वितरण समयबद्ध, पारदर्शी और शत-प्रतिशत सुनिश्चित किया जाए, ताकि प्रत्येक पात्र नागरिक को सम्मानपूर्वक सामाजिक सुरक्षा का लाभ मिल सके।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि 400 रूपये से बढ़ाकर 1100 रूपये किये जाने से लोगों के जीवन में बदलाव आया है। गरीब, वंचित एवं जरूरतमंद वर्गों की सामाजिक सुरक्षा के प्रति सरकार प्रतिबद्ध है।

कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, उप मुख्यमंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव, समाज कल्याण मंत्री डॉ० श्वेता गुप्ता, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, समाज कल्याण विभाग के अपर मुख्य सचिव एचआर श्रीनिवास, मुख्यमंत्री के सचिव लोकेश कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव संजय कुमार सिंह, समाजिक सुरक्षा की निदेशक डॉ० प्रीति सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

पढ़ते रहिए युवा तुर्क: 12 लाख शिक्षकों एवं उनके आश्रितों को कैशलेस इलाज की सुविधा शुरू

Dr Anil Gangwar
डॉ अनिल गंगवार, गस्ट्रोलॉजिस्ट
बेल्थरा रोड
सेंट जेवियर स्कूल, बेल्थरा रोड

Related posts

मिट्टी की खुशबू से महक उठी दिल्ली

Baliram Singh

सशक्त भारत निर्माण के प्रेरणास्रोत हैं चन्द्रशेखर के विचार – यशवंत सिंह

Baliram Singh

सोनभद्रवासियों को राहत, भोपाल- धनबाद एक्स को हरी झंडी

Baliram Singh