ताजा ख़बरें, Hindi News, delhi up news , Breaking Hindi News, Hindi Samachar, Latest Hindi News – yuvaaturk.com
उत्तर प्रदेश

2027 में बेल्थरा रोड से प्रवीण प्रकाश मजबूत दावेदार  

बेल्थरा रोड

ओमप्रकाश राजभर ने इस युवा नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी

बलिराम सिंह, बेल्थरारोड/लखनऊ

अगले साल होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में युवा नेता प्रवीण प्रकाश बेल्थरा रोड विधानसभा से एनडीए उम्मीदवार के तौर पर प्रबल दावेदार के तौर पर उभरे हैं। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने प्रवीण प्रकाश का कद बढ़ाते हुए उन्हें पार्टी का प्रदेश महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी है। ऐसे में राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है कि बेल्थरा रोड से इस बार प्रवीण प्रकाश उम्मीदवार के तौर पर अपनी मजबूत दावेदारी पेश कर सकते हैं।

SBSP
सुभासपा ने पदाधिकारियों की सूची जारी की

चूंकि एनडीए गठबंधन के तहत बेल्थरा रोड सीट सुभासपा के कोटे में है और फिलहाल यहां से हंसू राम सुभासपा से विधायक हैं। माना जा रहा है कि अगली बार भी गठबंधन के तहत यह सीट सुभासपा कोटे में ही रहेगी। लेकिन पिछले कुछ समय से हंसू राम और सुभासपा संगठन के बीच दूरियां चर्चा में बनी हुई हैं। कई बार ऐसा भी देखा गया कि हंसू राम को संगठन की बैठक में नजर अंदाज कर दिया गया। ऐसे में यहां से प्रवीण प्रकाश को भी एक मजबूत उम्मीदवार के तौर पर देखा जा रहा है।

जमीनी पकड़ वाले हैं प्रवीण प्रकाश:

पिछले दो विधानसभा चुनाव से बेल्थरा रोड में प्रवीण प्रकाश लगातार अपनी मजबूत पकड़ बनाए हुए हैं। ऐसे में ओमप्रकाश राजभर ने प्रवीण प्रकाश के कद को बढ़ाकर बेल्थरा रोड में आगे की जमीन तैयार करने की रणनीति पर काम शुरू कर दिया है।

प्रवीण प्रकाश बेल्थरा रोड विधानसभा सीट से वर्ष 2012 और 2022 में चुनाव लड़ चुके हैं और दोनों बार उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया। 2012 में सुभासपा के टिकट पर प्रवीण प्रकाश ने चुनाव लड़कर 35 हजार वोट हासिल किए। इसके बाद 2022 में उन्होंने बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ा और 38 हजार वोट प्राप्त किए। इन दोनों चुनावों से स्पष्ट हो गया कि प्रवीण प्रकाश का क्षेत्र में व्यक्तिगत जनाधार है, जिसकी वजह से शीर्ष नेतृत्व एक बार जरूर उनके नाम पर मंथन करेगा।

पढ़ते रहिए युवा तुर्क: हर आवास विहीन व्यक्ति को मिलेगा पक्का आवास- केशव प्रसाद मौर्य

पढ़ते रहिए: यूपी में 2584 संविदा महिला परिचालकों की होगी भर्ती

जैक AMH-2
एआई तकनीक से लैस “जैक AMH-2 मशीन” का भव्य लांच
यह मशीन उद्योग जगत के लिए गेम चेंजर साबित होगी- विशाल खेमका, निदेशक, विशाल स्विएटेक
डॉ अनिल गंगवार
डॉ अनिल गंगवार, गैस्ट्रोलॉजिस्ट, लखनऊ

Related posts

राजनीति में पिछड़ रहा है कायस्थ समाज

Baliram Singh

चुनावी मौसम में लुभावने वादे से महिलाओं का नहीं होगा भला

Baliram Singh

प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का कांग्रेस ने किया विरोध तो भड़के पंकज चौधरी

Baliram Singh