ताजा ख़बरें, Hindi News, delhi up news , Breaking Hindi News, Hindi Samachar, Latest Hindi News – yuvaaturk.com
अन्य राज्यउत्तर प्रदेशदिल्लीदेशबिहारविदेश

ओंकार सिंह बने “भारत-तिब्बत मैत्री संघ” की केंद्रीय कार्य समिति के सदस्य

ओंकार सिंह

युवा तुर्क, लखनऊ

प्रखर समाजवादी विचारक एवं जनता दल एस के प्रदेश अध्यक्ष ओंकार सिंह को भारत तिब्बत मैत्री संघ की केंद्रीय कार्य समिति का सदस्य नियुक्त किया गया है।

संघ के महासचिव डॉ. मनोज कुमार ने ओंकार सिंह को पत्र जारी करते हुए लिखा है-

“आप भारत-तिब्बत मैत्री संघ के सक्रिय सदस्य के रूप में तिब्बत मुक्ति साधना एवं हिमालय बचाओ-तिब्बत बचाओ अभियान में सक्रिय योगदान देते रहे हैं। पमर पावन दलाई लामा जी के जन्म के 90वें साल पर भारत-तिब्बत मैत्री संघ आपसे केंद्रीय कार्य समिति में सदस्य के रूप में दायित्व ग्रहण करने का आग्रह करता है।

हमारी अपेक्षा है कि अगामी दिनों में आपके मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश में तिब्बत एवं भारत की सुरक्षा से संबंधित गतिविधियां बढ़ेंगी तथा सफल एवं प्रभावशाली राज्य सम्मेलन का आयोजन होगा। यह दायित्व राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो.आनंद कुमार जी के निर्देशन में दी गई है।“

बता दें कि ओंकार सिंह युवा तुर्क के तौर पर लोकप्रिय रहे पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के बेहद करीबी रहे हैं। आपने चंद्रशेखर जी के साथ भारत यात्रा में भी शामिल रहे।

पढ़ते रहिए युवा तुर्क: यूपी की महिला प्रधानों को मिला राष्ट्रीय सम्मान

पढ़ते रहिए: कैसे पहुंचे श्रावस्ती, बस, ट्रेन, टैक्सी अथवा फ्लाइट

डॉ अनिल गंगवार
डॉ अनिल गंगवार, गैस्ट्रोलॉजिस्ट, लखनऊ

Related posts

कृषि की पढ़ाई करने वाले बलिया के युवाओं के लिए स्वरोजगार का सुनहरा मौका

Baliram Singh

68500 शिक्षक भर्ती: आदेश न मानने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई करेगा ओबीसी आयोग

Baliram Singh

विदेश में इकलौते बेटे रंग बहादुर पटेल की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Baliram Singh