ताजा ख़बरें, Hindi News, delhi up news , Breaking Hindi News, Hindi Samachar, Latest Hindi News – yuvaaturk.com
अन्य राज्यउत्तर प्रदेशदेशबिहार

प्रेमी के झांसे में फंसी युवती पहुंची वेश्यालय, मानव तस्करी रैकेट का पर्दाफाश

अब तक गिरोह के सात सदस्य गिरफ्तार

विवेक कुमार गुप्ता, आजमगढ़

अहरौला पुलिस और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एएचटीयू) की संयुक्त टीम ने अंतरराज्यीय मानव तस्करी रैकेट का पर्दाफाश करते हुए पश्चिम बंगाल से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से करीब 19 वर्षीय पीड़िता को सकुशल बरामद किया। मामले में पहले गिरफ्तार चार आरोपियों समेत अब तक कुल सात लोगों को जेल भेजा जा चुका है।

पुलिस के अनुसार, गिरोह के सदस्य रेलवे और बस स्टेशनों तथा मंदिरों के आसपास ऐसी युवतियों को तलाशते थे, जो घर से भागी हों या किसी परेशानी में हों। उन्हें नौकरी अथवा कंपनी में काम दिलाने का झांसा देकर अपने जाल में फंसाया जाता था। इसके बाद अलग-अलग एजेंटों के जरिए उन्हें एक स्थान से दूसरे स्थान ले जाकर बेच दिया जाता था। विरोध करने पर मारपीट और जान से मारने की धमकी दी जाती थी।

मामले में पीड़िता करीब दो माह तक आरोपी शिवा मंडल के संपर्क में रही। उसने शादी का झांसा देकर उसे गोरखपुर रेलवे स्टेशन बुलाया, लेकिन खुद वहां नहीं पहुंचा। स्टेशन पर पीड़िता की मुलाकात सितारा खातून, उसके पति अभिषेक राज और गफ्फार मियां से हुई। तीनों उसे काम दिलाने का झांसा देकर बिहार के पूर्णिया ले गए।

पूर्णिया में पीड़िता की मुलाकात महेश कुमार और सुरेश राम से हुई। दोनों उसे सरिता नामक महिला एजेंट के पास ले गए। पुलिस के मुताबिक, सरिता ने पीड़िता को पश्चिम बंगाल के उत्तरी दिनाजपुर निवासी मुहम्मद अली के हाथ करीब एक लाख रुपये में बेच दिया। मुहम्मद अली ने दलालों को भी आठ-आठ हजार रुपये कमीशन दिया।

आरोप है कि सरिता के घर पर पीड़िता का शारीरिक शोषण और दुष्कर्म किया गया। इसके बाद मुहम्मद अली उसे अपने वेश्यालय में ले गया, जहां बंधक बनाकर जबरन देह व्यापार कराया जाने लगा।

अहरौला थाने में 18 मार्च 2026 को पीड़िता की मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान मानव तस्करी और अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम की धाराएं बढ़ाई गईं। 18 नवंबर को पुलिस टीम ने पश्चिम बंगाल के उत्तरी दिनाजपुर स्थित गोवालपोखर थाना क्षेत्र के पारा पंजीपाड़ा में दबिश देकर सुरेश राम, महेश कुमार और मुहम्मद अली को गिरफ्तार किया।

पूर्व में शिवा मंडल, अभिषेक राज, उसकी पत्नी सितारा खातून और गफ्फार मियां गिरफ्तार किए जा चुके हैं।

कार्रवाई में उपनिरीक्षक मनीष मणि त्रिपाठी, निरीक्षक अमित शर्मा, आरक्षी सुधीर प्रजापति, महिला आरक्षी रीमा कुमारी और आरक्षी बसंत यादव शामिल रहे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने संयुक्त टीम के प्रत्येक सदस्य को 25 हजार रुपये का नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

बेल्थरा रोड
मां मतुरानी देवी फॉर्मेसी कॉलेज, बेल्थरा रोड, बलिया

पुलिस का कहना है कि महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा तथा मानव तस्करी जैसे संगठित अपराधों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Dr Anil Gangwar
डॉ अनिल गंगवार, गस्ट्रोलॉजिस्ट
हॉस्पिटल
DN Surya Hospitals , Belthra Road

Related posts

बसपा के कद्दावर नेता रहे नसीमुद्दीन सिद्दीकी कांग्रेस छोड़ सपा में शामिल

Baliram Singh

यूजीसी नियमों की समीक्षा के लिए गठित होगी उच्चस्तरीय समिति

Baliram Singh

आदिवासी बहुल क्षेत्रों में स्वच्छ पेयजल सुनिश्चित करे सरकार: आरबी सिंह पटेल

Baliram Singh