ताजा ख़बरें, Hindi News, delhi up news , Breaking Hindi News, Hindi Samachar, Latest Hindi News – yuvaaturk.com
अन्य राज्यउत्तर प्रदेश

सीएम योगी की माँ के निधन पर चंदशेखर चबूतरा पर शोक सभा

सूबे को यशस्वी मुख्यमंत्री प्रदान करने वाली आदर्श मां का निधन एक अपूरणीय क्षति : यशवंत सिंह

युवा तुर्क, लखनऊ
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता जी सावित्री देवी के निधन पर पूर्व मंत्री यशवंत सिंह ने शोक व्यक्त किया है। वह 91 वर्ष की थीं। उन्होंने आज सुबह उत्तराखंड में स्थित अपने गांव पंचूर में अंतिम सांस ली।

चंद्रशेखर चबूतरा
सीएम योगी की माँ के निधन पर चंदशेखर चबूतरा पर शोक सभा

सीएम योगी के माताजी के निधन पर लखनऊ के दारुलशफा स्थित चंद्रशेखर चबूतरा पर एक शोक सभा का आयोजन किया गया, जिसमें लोकतंत्र सेनानी कल्याण समिति, उत्तर प्रदेश के संरक्षक यशवंत सिंह ने कहा कि वह एक देश भक्त और आदर्श मां थी। वह व्यक्तिगत मोह माया से मुक्त थी। उन्होंने देश को एक यशस्वी संत दिया, उत्तर प्रदेश को ईमानदार और यशस्वी मुख्यमंत्री दिया और कल के भारत को एक मजबूत नेतृत्व देने वाला यशस्वी सपूत दिया। मां सावित्रीदेवी के इस योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है।

ईश्वर उनकी आत्मा को शांति और मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ तथा उनके भक्तों के विशाल परिवार को यह दुख सहने की शक्ति दे।

शोक सभा में विधान परिषद सदस्य रिशु सिंह, लोकतंत्र सेनानी कल्याण समिति के अध्यक्ष रामसेवक यादव, संयोजक धीरेन्द्र नाथ श्रीवास्तव, सचिव आर पी अवस्थी, पत्रकार रजनीश पाण्डे, भाजपा के रामहृदय राम और चतुर्भुज सिंह आदि शामिल थे।

बेल्थरा रोड
मां मतुरानी देवी फॉर्मेसी कॉलेज, बेल्थरा रोड, बलिया
हॉस्पिटल
DN Surya Hospitals , Belthra Road
Dr Anil Gangwar
डॉ अनिल गंगवार, गस्ट्रोलॉजिस्ट

Related posts

जॉब अलर्ट:

Baliram Singh

सहारनपुर: नागल में एक ही गैस एजेंसी पर 17 हजार उपभोक्ताओं का बोझ

Baliram Singh

बिजली विभाग: वायरल वीडियो मामले में मऊ के एसडीओ निलंबित

Baliram Singh