ताजा ख़बरें, Hindi News, delhi up news , Breaking Hindi News, Hindi Samachar, Latest Hindi News – yuvaaturk.com
उत्तर प्रदेश

बेचूबीर धाम में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, पहले दिन एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने टेका मत्था

युवा तुर्क, अहरौरा/ मिर्जापुर

मीरजापुर जनपद के अहरौरा क्षेत्र के बरही गांव स्थित प्रसिद्ध बेचूबीर बाबा के तीन दिवसीय वार्षिक मेले का शुभारंभ बुधवार से हो गया। मेले के पहले दिन ही आस्था का भारी सैलाब उमड़ पड़ा और लगभग एक लाख से अधिक श्रद्धालु मेला परिसर में पहुंचे। ठंड के बावजूद दूरदराज से आए श्रद्धालु खुले आसमान के नीचे रात गुजारने को मजबूर हैं।​

बेचू बीर बाबा
बेचू बीर बाबा धाम, मीरजापुर

चौरी पर दर्शन के लिए लगा तांता पूर्वांचल व बिहार से पहुंचे लोग:

सुबह से ही बेचूबीर बाबा की चौरी पर मत्था टेकने के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। प्रेत बाधा निवारण और निसंतान महिलाओं की सूनी गोद भरने की मान्यता के लिए चर्चित इस मेले में उत्तर प्रदेश के गाजीपुर, आजमगढ़, बलिया, सोनभद्र, वाराणसी सहित बिहार के कई जनपदों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे हैं। चौरी के सामने हजारों की संख्या में प्रेत बाधा से पीड़ित लोग झूमते नजर आए वहीं मनौती पूरी होने पर कई महिलाएं अपने बच्चों को गोद में लेकर बाबा का आशीर्वाद लेती दिखीं। मंदिर के पुजारी ब्रजभूषण यादव ने विधि विधान से पूजा अर्चना कर पीड़ित लोगों की समस्याओं का समाधान किया।​

भक्सी नदी में स्नान कर भीगे वस्त्र छोड़ने की परंपरा:

मेले में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए भक्सी नदी में स्नान का विशेष महत्व है। बेचूबीर बाबा की चौरी से लगभग तीन किलोमीटर पहले स्थित भक्सी नदी पर सुबह से ही स्नान करने वालों की भारी भीड़ रही। लोक मान्यता के अनुसार बाबा के दर्शन और चौरी पर मत्था टेकने से पूर्व पीड़ित व्यक्ति भक्सी नदी में स्नान करते हैं और अपने भीगे हुए वस्त्र वहीं छोड़ देते हैं जिससे उन्हें कष्टों से मुक्ति मिलती है। ​

प्रशासन रहा मुस्तैद एसडीएम ने लिया जायजा:

मेले में उमड़ी भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। उपजिलाधिकारी (एसडीएम) चुनार अनेग सिंह ने पुलिस बल के साथ मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने मेला ड्यूटी में तैनात सुरक्षा कर्मियों को भीड़ नियंत्रण और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बेल्थरा रोड
मां मतुरानी देवी फॉर्मेसी कॉलेज, बेल्थरा रोड, बलिया
Dr Anil Gangwar
डॉ अनिल गंगवार, गस्ट्रोलॉजिस्ट

Related posts

68500 सहायक अध्यापक भर्ती: मंत्रियों व अधिकारियों ने माना- ओबीसी छात्रों के साथ हुआ अन्याय

Baliram Singh

बेल्थरा रोड के श्रवण भारती बने बसपा के बलिया जिलाध्यक्ष  

Baliram Singh

सीएम योगी ने 25 लाख छात्रों को फ्री टैबलेट वितरण अभियान का किया शुभारंभ  

Baliram Singh