ताजा ख़बरें, Hindi News, delhi up news , Breaking Hindi News, Hindi Samachar, Latest Hindi News – yuvaaturk.com
उत्तर प्रदेश

आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के शोषण के खिलाफ उग्र आंदोलन की चेतावनी

72 घंटे का दिया अल्टीमेटम

युवा तुर्क, आगरा

‘आगरा नगर निगम कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति’ के पदाधिकारियों ने गुरुवार को नगर आयुक्त संतोष कुमार वैश्य व अपर नगर शिशिर कुमार को एक ज्ञापन सौंपकर नगर निगम के डोर टू डोर कूड़ा कलैक्शन में लगे स्वच्छता कारपोरेशन लिमिटेड कंपनी एवं जे एस एनवायरोमैंट कंपनी में कार्यरत आउटसोर्सिंग ड्राइवर एवं हेल्पर सफाई कर्मचारियों उनको शासनादेश से लगभग 6000 रुपए कम वेतन देकर उनका आर्थिक एवं मानसिक शोषण पर कड़ा विरोध दर्ज कराया है।

समिति के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि नगर निगम के अधीन कार्यरत *स्वच्छता कॉरपोरेशन एवं जे.एस. एन्वायरो प्रा.लि. कंपनियों* द्वारा कर्मचारियों को न तो सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम वेतन दिया जा रहा है और न ही उनके पीएफ (EPF) व ईएसआई (ESI) की कटौती कर उन्हें इसका लाभ प्रदान किया जा रहा है।

कर्मचारी नेताओं ने बताया कि इस गंभीर समस्या को लेकर कई बार संबंधित कंपनियों को लिखित और मौखिक रूप से अवगत कराया जा चुका है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है, जिससे कर्मचारियों में भारी रोष व्याप्त है और वे आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं।

*उग्र आंदोलन की चेतवानी*

समिति ने चेतावनी दी है कि यदि *72 घंटे के अंदर* कर्मचारियों को शासनादेश के अनुसार वेतन, पीएफ व ईएसआई का लाभ नहीं दिया गया तो समिति *उग्र आंदोलन* करने को बाध्य होगी। विनोद इलाहाबादी ने नगर आयुक्त से कहा, “यही कारण है कि आज़ बहारी नई कंपनी का हम विरोध कर रहे हैं क्योंकि स्वच्छता कारपोरेशन बस कूड़ा कलैक्शन एवं जे एस एनवायरोमैंट कंपनी बस ताजमहल के आसपास काम करते हैं तब इतना शोषण कर रहे हैं अगर पूरे आगरा का ठेका किसी बाहरी कंपनी को दे दिया तो वह किसी की नहीं सुनेंगे. अब आगरा का कर्मचारी इनके शोषण का ऊब गया है। अब आन्दोलन ही विकल्प बचा है अब जो आन्दोलन होगा जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी नगर निगम प्रशासन व संबंधित कंपनियों की होगी।

बेल्थरा रोड
मां मतुरानी देवी फॉर्मेसी कॉलेज, बेल्थरा रोड, बलिया

इस अवसर पर प्रमुख रूप से विनोद इलाहाबादी,सुंदरबाबू चंचल, हरीबाबू वाल्मीकि , मोहन गुलजार,सूरज पहलवान,सोनू चौहान, चो संतोष डागौर,दिलीप खरे,पप्पन चौधरी, सम्राट चौधरी,मनीष कोमल रोहित लवानिया अनिल राजौरिया आदि उपस्थित रहे।

Dr Anil Gangwar
डॉ अनिल गंगवार, गस्ट्रोलॉजिस्ट

Related posts

पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर और मैला ढोने की प्रथा के अंत का संकल्प

Baliram Singh

सरदार पटेल से जुड़े स्मृति चिह्नों एवं ऐतिहासिक दस्तावेजों के संरक्षण की मांग

Baliram Singh

कानपुर: एक दर्जन स्विचमैन पर निगमयुक्त का एक्शन, हुए निलंबित

Baliram Singh