ताजा ख़बरें, Hindi News, delhi up news , Breaking Hindi News, Hindi Samachar, Latest Hindi News – yuvaaturk.com
उत्तर प्रदेश

सपा प्रमुख ने कहा- 2027 का चुनाव जीने-मरने का चुनाव है

अखिलेश यादव

अपने व्यवहार और भाषा पर संयम बरतें कार्यकर्ता: अखिलेश यादव

युवा तुर्क, लखनऊ

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं से कहा है कि 2027 का चुनाव जीने-मरने का चुनाव है। लोकतंत्र के लिए भी यह महत्वपूर्ण है। सपा प्रमुख ने शुक्रवार को प्रदेश कार्यालय में पार्टी के कैडर, 86 विधानसभा आरक्षित सीटों के विधानसभाध्यक्षों, ब्लाक प्रभारियों तथा प्रमुख जनपदीय नेताओं की बैठक के दौरान यह बात कही।

अखिलेश यादव
सपा प्रमुख अखिलेश यादव

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं को 2027 विधानसभा चुनाव को जिताने का लक्ष्य दिया और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी। उन्होंने  कहा कि 2027 का चुनाव जीने-मरने का चुनाव है। लोकतंत्र के लिए भी यह महत्वपूर्ण है। इस चुनाव में भाजपा की चालों से सतर्क रहना है और सावधानी से चुनाव लड़ना है। अपने व्यवहार और भाषा में संयम बरतना है।

समाजवादी पार्टी पर बड़ी जिम्मेदारी है। भाजपा बहुत शातिर पार्टी है। भाजपा ने जनता को तबाह करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार से लोग परेशान है। कानून व्यवस्था ध्वस्त है। किसान, नौजवान भाजपा की नीतियों से त्रस्त है।

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा ने जो भी वायदा किया था उनका एक भी वायदा पूरा नहीं हुआ। भाजपा ने विकास कार्यों के नाम पर खुद कुछ भी नहीं किया। समाजवादी सरकार में जो काम हुए थे उनका नाम बदलकर अपना नाम लगा दिया है।

प्रदेश में एक भी बिजली घर नहीं बना। एक यूनिट बिजली का उत्पादन नहीं हुआ। दस वर्ष के भाजपा शासनकाल में विध्वंस करने का ही काम किया गया है। सपा प्रमुख ने कहा कि सच्चा सनातनी कभी किसी से नफरत नहीं करता है। भाजपा नफरत की राजनीति करती है और समाज को बांटती है। समाजवादी पार्टी पीडीए से सामाजिक न्याय के राज की स्थापना करेगी। समाजवादी सरकार बनने पर प्रदेश का सुव्यवस्थित विकास होगा। किसान खुशहाल होगा। नौजवान को नौकरी मिलेगी तथा प्रदेश में निवेश आएगा। समाजवादी सरकार में कानून का राज होगा। लोक कल्याणकारी सरकार होगी।

पढ़ते रहिए युवा तुर्क: आदित्य कुमार की मौत आलू किसान की हत्या है, आत्महत्या नहीं: अशोक कटियार

बेल्थरा रोड
मां मतुरानी देवी फॉर्मेसी कॉलेज, बेल्थरा रोड, बलिया
Dr Anil Gangwar
डॉ अनिल गंगवार, गस्ट्रोलॉजिस्ट

 

Related posts

पत्रकारों ने नए डीएम को सोनभद्र की बुनियादी समस्याओं से अवगत कराया

Baliram Singh

भाजपा ने की पांच जिलों के जिलाध्यक्षों की घोषणा

Baliram Singh

ग्रुप-डी परीक्षार्थियों को राहत, दो स्टेशनों पर ट्रेन का बढ़ा ठहराव

Baliram Singh