ताजा ख़बरें, Hindi News, delhi up news , Breaking Hindi News, Hindi Samachar, Latest Hindi News – yuvaaturk.com
Lead Storyउत्तर प्रदेशदिल्लीदेश

एमएलसी चुनाव: 6 पर बीजेपी, 5 पर सपा का कब्जा

वाराणसी की दोनों सीटों पर साइकिल दौड़ी

युवा तुर्क, लखनऊ

उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 11 सीटों पर हुए चुनाव में 6 सीटों पर कमल खिला है तो 5 सीटों पर साइकिल दौड़ी है।

घोषित परिणाम:

1. मेरठ स्नातक क्षेत्र- दिनेश कुमार गोयल (भारतीय जनता पार्टी) ने कुल 24,929 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की।

2. आगरा स्नातक क्षेत्र- डा० मानवेंद्र प्रताप सिंह, गुरु जी (भारतीय जनता पार्टी) ने कुल 42,743 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की।

3. इलाहाबाद-झांसी स्नातक क्षेत्र- डा० मान सिंह यादव (समाजवादी पार्टी) ने कुल 60,358 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की।

4. लखनऊ शिक्षक क्षेत्र- उमेश द्विवेदी (भारतीय जनता पार्टी) ने कुल 13,179 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की।

5. वाराणसी शिक्षक क्षेत्र- लाल बिहारी यादव (समाजवादी पार्टी) ने कुल 11,612 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की।

6. आगरा शिक्षक क्षेत्र- डॉ० आकाश अग्रवाल (समाजवादी पार्टी) ने कुल 14,046 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की।

7. मेरठ शिक्षक क्षेत्र- श्रीचन्द शर्मा (भारतीय जनता पार्टी) ने कुल 18,099 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की।

8. बरेली-मुरादाबाद शिक्षक क्षेत्र- डा० हरी सिंह ढिल्लो (भारतीय जनता पार्टी) ने कुल 21,672 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की।

9. गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक क्षेत्र- ध्रुव कुमार त्रिपाठी (भारतीय जनता पार्टी) ने कुल 16,790 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की।

10. लखनऊ स्नातक की उम्मीदवार कांति सिंह (समाजवादी पार्टी) ने जीत दर्ज की है। उन्होंने कुल 56,905 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की।

11. वाराणसी स्नातक क्षेत्र के उम्मीदवार आशुतोष सिन्हा (समाजवादी पार्टी) ने जीत हासिल की है। उन्होंने कुल 55,046 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की

बेल्थरा रोड
मां मतुरानी देवी फॉर्मेसी कॉलेज, बेल्थरा रोड, बलिया
युवा तुर्क
जनसरोकर की खबरों के लिए युवा तुर्क को मजबूत कीजिये, हमारा संबल बनिये
Dr Anil Gangwar
डॉ अनिल गंगवार, गस्ट्रोलॉजिस्ट

Related posts

पूर्व एमएलए के भतीजा बने बीजेपी ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष

Baliram Singh

सूरतगंज में खाद्य विभाग का छापा, पनीर-खोवा के सैंपल लिए

Baliram Singh

अग्निकांड के बाद ‘जीरो ग्राउंड’ पर जंग: छत छिनी, दस्तावेज जले

Baliram Singh