ताजा ख़बरें, Hindi News, delhi up news , Breaking Hindi News, Hindi Samachar, Latest Hindi News – yuvaaturk.com
उत्तर प्रदेश

रणवीर कुशवाहा बने रालोमो के छात्र प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष

युवा तुर्क, लखनऊ

आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के बीच राष्ट्रीय लोक मोर्चा, पूर्वी उत्तर प्रदेश इकाई ने संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम उठाया है। राष्ट्रीय लोक मोर्चा पूर्वी उत्तर प्रदेश इकाई के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुशवाहा ने संगठनात्मक नियुक्ति करते हुए सुमित कुमार सिंह उर्फ़ रणवीर कुशवाहा (पुत्र भगवान सिंह, निवासी मुरारी चौक, रत्नाकर विहार कॉलोनी, जनपद वाराणसी) को प्रदेश अध्यक्ष, छात्र प्रकोष्ठ, पूर्वी उत्तर प्रदेश के पद पर नियुक्त किया है।

RLM

अजय कुशवाहा ने कहा कि संगठन के प्रति सुमित कुमार सिंह की निष्ठा, सक्रियता और समर्पण को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने कहा कि चुनावी वर्ष में युवाओं और छात्रों की भूमिका सबसे अहम होती है। शिक्षा, रोजगार, प्रतियोगी परीक्षाओं और युवाओं के भविष्य से जुड़े सवाल आज प्रदेश के सबसे बड़े मुद्दे हैं। छात्र प्रकोष्ठ इन मुद्दों को मजबूती से उठाएगा और विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों व छात्र समुदाय के बीच पार्टी की आवाज़ बनेगा।

अजय कुशवाहा ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय उपेंद्र कुशवाहा लंबे समय से किसानों, युवाओं, वंचितों और पिछड़े वर्गों के हितों की आवाज़ उठाते रहे हैं। उनके लंबे राजनीतिक अनुभव, सामाजिक न्याय के प्रति प्रतिबद्धता और “जय किसान – जय नौजवान” के संकल्प से प्रेरित होकर राष्ट्रीय लोक मोर्चा देशभर में अपने संगठन का विस्तार कर रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में भी राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के मार्गदर्शन में संगठन नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ रहा है।

अजय कुशवाहा ने विश्वास जताया कि सुमित कुमार सिंह उर्फ़ रणवीर कुशवाहा राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के नेतृत्व में संगठन को सुदृढ़ करने, छात्रों और कार्यकर्ताओं को पार्टी से जोड़ने, पार्टी की विचारधारा एवं नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने तथा जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने का कार्य पूर्ण निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ करेंगे।

हॉस्पिटल
DN Surya Hospitals , Belthra Road
Dr Anil Gangwar
डॉ अनिल गंगवार, गस्ट्रोलॉजिस्ट

Related posts

आजमगढ़ के देवरांचल के गन्ना किसानों के लिए सड़क से संसद तक उठेगी आवाज

Baliram Singh

यूएन वीमेन के “शी लीड्स” कार्यक्रम में बलिया की स्मृति सिंह ने बढ़ाया जनपद का मान

Baliram Singh

यूपी टेट परीक्षा के लिए 2000 शुल्क- बेरोजगारों के साथ अन्याय

Baliram Singh