हरदीप पुरी, बीएल वर्मा, नीरज शेखर, बृजलाल का टिकट कटा
बलिराम सिंह, लखनऊ
उत्तर प्रदेश से राज्यसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने 8 उम्मीदवारों के नामों की लिस्ट जारी कर दी। पार्टी ने धर्मपाल सिंह, राधाकांत ओझा, प्रकाश पाल, विद्यासागर सोनकर, गोपी कृष्ण पांडेय, प्रियंका रावत, राम प्रताप सिंह चौहान और झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार की बेटी श्रुति गंगवार को उम्मीदवार बनाया है।


बीजेपी की ओर से जारी सूची में 3 OBC, 2 SC और 3 सामान्य वर्ग के उम्मीदवार शामिल हैं। इनमें 2 महिलाएं भी हैं। सवर्ण उम्मीदवारों में 2 ब्राह्मण और 1 राजपूत शामिल हैं। OBC वर्ग में 1 लोधी, 1 पाल और 1 कुर्मी उम्मीदवार हैं।


इन्हें नहीं मिला मौका:
इस बार बीजेपी ने राज्यसभा चुनाव के लिए सभी नए चेहरों को मौका दिया है. पुराने चेहरों को इस बार मौका नहीं मिला. इनमें हरदीप सिंह पुरी, अरुण सिंह, सीमा द्विवेदी, बीएल वर्मा, नीरज शेखर, बृजलाल, दिनेश शर्मा और गीता शाक्य शामिल हैं. हालांकि दिनेश शर्मा को अब अंडमान और निकोबार द्वीप समूह का उपराज्यपाल बना दिया गया है।


