ताजा ख़बरें, Hindi News, delhi up news , Breaking Hindi News, Hindi Samachar, Latest Hindi News – yuvaaturk.com
उत्तर प्रदेश

10 साल बाद भी नहीं बना हाजीपुर-गोला पुल, देवारा की जनता परेशान

पीडीए पंचायत

पीडीए पंचायत में भाजपा सरकार पर जमकर बरसे शिवपाल यादव

यादव नेताओं को नाई, कहार, कोहार, लोहार, बढ़ई, धोबी और दर्जी समेत अति पिछड़ी जातियों के लोगों का करना चाहिए सम्मान- चंद्रदेव राम करैली 

सगड़ी विधायक डॉ.एचएन पटेल ने सपा के वरिष्ठ नेता का किया स्वागत

विवेक कुमार गुप्ता, सगड़ी/ आजमगढ़
आजमगढ़ जनपद के सगड़ी विधानसभा क्षेत्र के मैना देवी इंटर कॉलेज बैदौली परिसर में सोमवार को पीडीए पंचायत एवं जनसंवाद सभा आयोजित हुई। सभा को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और किसानों की समस्याओं को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा।

लाटघाट
पीडीए पंचायत, लाट घाट

शिवपाल यादव ने कहा कि भाजपा सरकार को जनता के सवालों का जवाब देना चाहिए। उन्होंने 2015 में हाजीपुर गोला पुल के निर्माण के वादे और 2016 में हुए शिलान्यास का उल्लेख करते हुए कहा कि करीब 10 वर्ष बीतने के बाद भी पुल का निर्माण पूरा नहीं हो सका है। उन्होंने अस्पतालों में डॉक्टर और दवाओं की उपलब्धता पर भी सवाल उठाए।

उन्होंने संविधान और सामाजिक न्याय को जरूरी बताते हुए कहा कि संविधान मजबूत रहेगा तो लोकतंत्र और उत्तर प्रदेश मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि लक्ष्य केवल सत्ता परिवर्तन नहीं, बल्कि व्यवस्था में बदलाव का है। पीडीए के संदर्भ में उन्होंने कहा कि किसी को बांटना नहीं है, बल्कि जिसकी जितनी संख्या भारी, उसकी उतनी साझेदारी होनी चाहिए। शिक्षा और रोजगार में समान भागीदारी के साथ गरीबों को प्राथमिकता देने की बात कही।

शिवपाल यादव ने किसानों की समस्याओं का उल्लेख करते हुए कहा कि खाद-बीज के लिए किसानों को अधिक कीमत चुकानी पड़ रही है। उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा का मुद्दा भी उठाया और सरकार पर जनता से किए गए वादों के संबंध में सवाल खड़े किए।

पूर्व मंत्री चंद्र देवराम यादव करैली ने कहा कि यादव नेताओं को नाई, कहार, कोहार, लोहार, बढ़ई, धोबी और दर्जी समेत अति पिछड़ी जातियों के लोगों का सम्मान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि इससे सामाजिक स्तर पर व्यापक सहयोग मिल सकता है। सांसद धर्मेंद्र यादव ने भी सभा को संबोधित किया।

कार्यक्रम का संचालन कौशल और मनोज राजभर ने किया। जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने अध्यक्षता की। सगड़ी विधायक डॉ. एचएन सिंह पटेल और राम सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान विंध्याचल यादव, विधायक दुर्गा प्रसाद यादव (पूर्व मंत्री), दरोगा प्रसाद सरोज (सांसद), संग्राम यादव, अखिलेश यादव, नफीस अहमद, विजय यादव, प्रवीण राय अंबुज, संजय पटेल (पूर्व प्रमुख), असद इदरीश सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Dr Anil Gangwar
डॉ अनिल गंगवार, गस्ट्रोलॉजिस्ट
हॉस्पिटल
DN Surya Hospitals , Belthra Road

Related posts

2027 में बेल्थरा रोड से प्रवीण प्रकाश मजबूत दावेदार  

Baliram Singh

नगर निकाय: मात्र 21 बाबू देखते हैं 6686 कर्मचारियों का बहीखाता  

Baliram Singh

जातीय जनगणना में ओबीसी का हो स्पष्ट उल्लेख  

Baliram Singh