ताजा ख़बरें, Hindi News, delhi up news , Breaking Hindi News, Hindi Samachar, Latest Hindi News – yuvaaturk.com
उत्तर प्रदेशदिल्लीदेश

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ सपा कार्यकर्ताओं ने निकाला साइकिल मार्च

प्रदर्शन

वोटर लिस्ट में नाम काटने का आरोप

युवा तुर्क, सोनभद्र

मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रविवार को जिला सचिव प्रमोद यादव के नेतृत्व में साइकिल चलाकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की।

प्रमोद यादव ने आरोप लगाया कि SIR की प्रक्रिया के दौरान बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम काटे जा रहे हैं। उन्होंने विशेष रूप से पीडीए समाज के मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाए जाने का आरोप लगाया और प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग की। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में नाम कटने से संबंधित शिकायतों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

प्रमोद यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर साइकिल यात्रा निकाल रहे हैं। उन्होंने सरकार पर युवाओं और छात्रों से जुड़े मुद्दों को लेकर भी निशाना साधा। जिला सचिव ने पेपर लीक और छात्रों पर लाठीचार्ज का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश के पढ़े-लिखे युवाओं को रोजगार देने के बजाय उन्हें दूसरे काम करने की सलाह दी जा रही है। उन्होंने भाजपा सरकार की रोजगार संबंधी नीतियों और उपमुख्यमंत्री के कथित बयानों पर भी सवाल उठाए।

प्रमोद यादव ने आरोप लगाया कि प्रारूप-6 के माध्यम से लोगों के नाम काटे जा रहे हैं और SIR में अनियमितता बरती जा रही है। सपा नेता ने कहा कि मतदाता सूची में नाम जोड़ने और हटाने की प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी होनी चाहिए, ताकि कोई भी पात्र मतदाता मतदान के अधिकार से वंचित न हो। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता लोकतांत्रिक अधिकारों से जुड़े मुद्दों को लेकर अपनी आवाज उठाते रहेंगे।

पढ़ते रहिए युवा तुर्क: अखिलेश यादव को बनाएंगे मुख्यमंत्री, लोकतंत्र रक्षक सेनानियों ने लिया संकल्प 

यूपी सरकार

Related posts

प्रयागराज में सिर कूंचकर कर तीन लोगों की निर्मम हत्या

Baliram Singh

तानाशाही प्रवृत्ति लोकतंत्र को हमेश कमजोर करती है- अशोक बाजपेयी

Baliram Singh

दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के मामले में हंडिया के पूर्व चेयरमैन के घर नोटिस चस्पा

Baliram Singh