ताजा ख़बरें, Hindi News, delhi up news , Breaking Hindi News, Hindi Samachar, Latest Hindi News – yuvaaturk.com
उत्तर प्रदेश

तीज क्वीन चुनी गई ज्योति वर्मा

इनरव्हील क्लब ओबरा ने मनाया भव्य तीज महोत्सव

संतोष साहनी, ओबरा

इनरव्हील क्लब ओबरा द्वारा किड्स केयर इंग्लिश स्कूल में हर्षोल्लास के साथ तीज महोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नायब तहसीलदार अंकिता सिंह रहीं, जिन्होंने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से समारोह की शोभा बढ़ाई और सभी का उत्साहवर्धन किया।

तीज उत्सव

कार्यक्रम में क्लब की अध्यक्ष प्रियंका सिंह, पास्ट प्रेसिडेंट जस्किर्ति तनेजा, सचिव जूली सिंह, ISO मीनू गोयल एवं कोऑर्डिनेटर नीतू सिंह सहित अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन तौकीर फातिमा ने किया। विभिन्न मनोरंजक खेलों एवं प्रतियोगिताओं ने पूरे समारोह में उत्साह और उमंग भर दी। ज्योति वर्मा को तीज क्वीन चुना गया, जबकि सुनीता सिंह प्रथम रनर-अप रहीं। इस अवसर पर शिक्षिका मंजुलिका श्रीवास्तव को शिक्षा के क्षेत्र में उनकी सेवाओं के लिए मुख्य अतिथि नायब तहसीलदार अंकिता सिंह द्वारा सम्मानित किया गया।
मेहंदी, श्रृंगार, खेल और हंसी-खुशी से सजे इस आयोजन ने सभी के मन में तीज की परंपरा और उल्लास को जीवंत कर दिया। इनरव्हील क्लब ओबरा का यह आयोजन महिला शक्ति, सौहार्द और संस्कृति का सुंदर संगम रहा।

Sonbhadra
Kids Care English School, Sonbhadra

Related posts

सर्किट हाउस में नमाज पढ़ने पर सपा नेता के खिलाफ मामला दर्ज

Baliram Singh

दूल्हे को ओवरटेक कर नकाबपोश बदमाशों ने मारी गोली, मौत 

Baliram Singh

यूपी की महिला प्रधानों को मिला राष्ट्रीय सम्मान

Baliram Singh