ताजा ख़बरें, Hindi News, delhi up news , Breaking Hindi News, Hindi Samachar, Latest Hindi News – yuvaaturk.com
उत्तर प्रदेश

बस्ती के राजपरिवार के युवा के हाथों में रालोद प्रदेश की कमान

RLD

रामाशीष राय के इस्तीफा देने के बाद जयंत चौधरी ने लिया निर्णय

युवा तुर्क, लखनऊ

राष्ट्रीय लोकदल के प्रमुख एवं केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी ने उत्तर प्रदेश में पार्टी की कमान युवा नेता एवं बस्ती के राजपरिवार से संबंध रखने वाले ऐश्वर्य राज सिंह के हाथ में सौंपी है। रालोद प्रमुख ने रामाशीष रा के इस्तीफा के बाद पूर्वांचल को साधने के लिए यह निर्णय लिया है।

पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयन्त चौधरी ने आईटी सेल में काम कर चुके ऐश्वर्य को प्रदेश अध्यक्ष बनाकर नौजवानों एवं प्रबुद्ध लोगों के बीच अहम संदेश दिया है। ऐश्वर्य 2017 विधान सभा चुनाव में रालोद के टिकट पर बस्ती से चुनाव भी लड़ चुके हैं। 

रामाशीष राय ने पार्टी पर किसानों, नौजवानों एवं वंचितों की आवाज न उठाने का आरोप लगाकर प्रदेश अध्यक्ष पद से त्यागपत्र दे दिया था। पार्टी के  राष्ट्रीय महामंत्री त्रिलोक त्यागी का कहना है कि ऐश्वर्य तकनीकी संपन्न और होनहार युवा चेहरा हैं, जिनसे पार्टी को काफी लाभ होगा।

पढ़ते रहिए युवा तुर्क: कॉमनवेल्थ गेम्स में 39 मेडल के साथ चौथे पायदान पर भारत

Dr Anil Gangwar
डॉ अनिल गंगवार, गस्ट्रोलॉजिस्ट
नवजीवन इंग्लिश स्कूल, बेल्थरा रोड, बलिया
नवजीवन इंग्लिश स्कूल, बेल्थरा रोड, बलिया

Related posts

जेपीएनआईसी को बेचकर बीजेपी ने किया समाजवाद पर कुठाराघात  

Baliram Singh

सिसवा बाजार स्टेशन पर आधुनिक इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग शुरू

Baliram Singh

ब्लॉक प्रमुख प्रतापपुर के परिवार में नकदी समेत लगभग एक करोड की चोरी 

Baliram Singh