ताजा ख़बरें, Hindi News, delhi up news , Breaking Hindi News, Hindi Samachar, Latest Hindi News – yuvaaturk.com
Lead Storyअन्य राज्यउत्तर प्रदेशदिल्लीदेशबिहारविदेश

राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में सड़क पर उतरे कांग्रेसी

कांग्रेस

छात्रों की मांगें पूरी करे मोदी सरकार- कांग्रेस

युवा तुर्क, सोनभद्र

सोनभद्र में कांग्रेस ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध और छात्रों से जुड़े मुद्दों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला कांग्रेस कार्यालय से रॉबर्ट्सगंज के स्वर्ण जयंती चौक तक पैदल मार्च निकालते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

कार्यकर्ताओं द्वारा नीट मेडिकल एक्जाम पेपर लीक मामले में कार्रवाई और छात्रों की मांगें पूरी करने की मांग उठाई गई।

कांग्रेस के नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि छात्रों की मांगें पूरी नहीं की गईं और विपक्षी नेताओं के खिलाफ कार्रवाई वापस नहीं ली गई, तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।

हालांकि पूरे प्रदर्शन के दौरान स्थिति शांतिपूर्ण रही और पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद दिखाई दिया।

रॉबर्ट्सगंज स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय से बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता हाथों में तख्तियां और पार्टी के झंडे लेकर सड़क पर उतरे।

शांतिपूर्ण पैदल मार्च के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारे लगाए और राहुल गांधी की गिरफ्तारी को लोकतंत्र पर हमला बताया।

मार्च जिला कार्यालय से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए स्वर्ण जयंती चौक पहुंचा। स्वर्ण जयंती चौक पर कांग्रेस नेताओं ने सभा कर केंद्र सरकार पर लोकतांत्रिक संस्थाओं के दुरुपयोग का आरोप लगाया।

नेताओं ने कहा कि विपक्ष की आवाज को दबाने के लिए कार्रवाई की जा रही है, जिसे कांग्रेस किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं करेगी। प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी समेत विपक्षी नेताओं की तत्काल रिहाई की मांग की गई। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने पेपर लीक के मुद्दे को भी प्रमुखता से उठाया।

नेताओं का कहना था कि लगातार हो रही परीक्षा अनियमितताओं से प्रदेश और देश के लाखों छात्रों का भविष्य प्रभावित हो रहा है। कांग्रेस ने छात्रों की सभी लंबित मांगों को जल्द पूरा करने और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की भी मांग उठाई। नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार युवाओं और छात्रों के मुद्दों पर पूरी तरह विफल साबित हुई है। प्रदर्शन के दौरान सरकार विरोधी नारों से स्वर्ण जयंती चौक गूंज उठा। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा और सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद रही।

पढ़ते रहिए युवा तुर्क: सोनभद्र के आदिवासी इलाकों में समस्याओं का अंबार

Dr Anil Gangwar
डॉ अनिल गंगवार, गस्ट्रोलॉजिस्ट

Related posts

गुरुजनों के सम्मान में उमड़ा शिक्षा जगत, दुबहर में भावुक हुआ माहौल

Baliram Singh

हर आवास विहीन व्यक्ति को मिलेगा पक्का मकान: केशव प्रसाद मौर्य

Baliram Singh

दिव्यांग के साथ बेरहमी करने वालों पर सोरांव पुलिस मेहरबान!

Baliram Singh