ताजा ख़बरें, Hindi News, delhi up news , Breaking Hindi News, Hindi Samachar, Latest Hindi News – yuvaaturk.com
Lead Storyअन्य राज्यउत्तर प्रदेशदिल्लीदेशबिहारहरियाणा

चकिया में योग का महाकुंभ, सीबीएसई ईस्ट जोन चैंपियनशिप का 17 जुलाई से आगाज

Yoga

आयुष राज्यमंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ करेंगे उद्घाटन, पूर्वी भारत के सैकड़ों खिलाड़ी होंगे शामिल

युवा तुर्क, चंदौली

 चंदौली जनपद का चकिया कस्बा आगामी 17 जुलाई से चार दिनों के लिए योग की ऊर्जा और प्रतिस्पर्धा का केंद्र बनने जा रहा है। सीबीएसई की प्रतिष्ठित ईस्ट जोन योगा चैंपियनशिप-2026 का आयोजन सिल्वर बेल्स स्कूल में होगा, जिसका शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार के स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री (आयुष) डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ करेंगे। इस आयोजन के साथ चंदौली राष्ट्रीय स्तर की स्कूली योग प्रतियोगिता की मेजबानी करने वाले प्रमुख जिलों में शामिल हो जाएगा।

Yoga
सीबीएसई ईस्ट जोन योगा चैंपियनशिप की मेजबानी करेगा सिल्वर बेल्स स्कूल

17 से 20 जुलाई तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में पूर्वी भारत के विभिन्न राज्यों से सीबीएसई से संबद्ध विद्यालयों के प्रतिभाशाली छात्र-छात्राएं अपनी योग प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्गों के मुकाबले होंगे, जहां प्रतिभागियों के लचीलेपन, संतुलन, एकाग्रता और तकनीकी दक्षता की परीक्षा होगी।

आयोजन को लेकर सिल्वर बेल्स स्कूल में तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं। प्रतियोगिता स्थल, अतिथि कक्ष, खिलाड़ियों के आवास, भोजन, चिकित्सा और सुरक्षा व्यवस्था को व्यवस्थित किया गया है।

उद्घाटन समारोह को आकर्षक और गरिमामय बनाने के लिए विशेष तैयारियां की जा रही हैं।

आयोजकों का मानना है कि यह आयोजन केवल खेल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि भारतीय योग परंपरा को नई पीढ़ी से जोड़ने का एक सशक्त माध्यम बनेगा। आयुष विभाग की मौजूदगी और राष्ट्रीय स्तर के आयोजन से क्षेत्र के विद्यार्थियों को प्रेरणा मिलेगी तथा योग के प्रति सकारात्मक वातावरण तैयार होगा।

शिक्षा और खेल जगत की निगाहें अब 17 जुलाई के उद्घाटन समारोह पर टिकी हैं। प्रतियोगिता के माध्यम से चंदौली को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

पढ़ते रहिए युवा तुर्क: प्रत्येक माह की 10 तारीख को मनाया जाएगा बिहार पेंशन दिवस

Dr Anil Gangwar
डॉ अनिल गंगवार, गस्ट्रोलॉजिस्ट
बेल्थरा रोड
सेंट जेवियर स्कूल, बेल्थरा रोड

 

Related posts

करनी चट्टी पर महिला व नवजात की मौत, नर्सिंग होम संचालिका पर केस

Baliram Singh

बात-बात में नाबालिक ने मारी युवक को चाकू, गम्भीर रूप से घायल

Baliram Singh

अपना दल एस के नेता आकाश पटेल के घर पहुंचे परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह

Baliram Singh