ताजा ख़बरें, Hindi News, delhi up news , Breaking Hindi News, Hindi Samachar, Latest Hindi News – yuvaaturk.com
अन्य राज्यउत्तर प्रदेशबिहार

एम्बुलेंस में छिपाकर ले जा रहे थे गांजा, एक तस्कर गिरफ्तार

सोनभद्र

युवा तुर्क, सोनभद्र

सोनभद्र पुलिस ने नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। ऑपरेशन शुद्धि के तहत थाना हाथीनाला पुलिस और एएनटीएफ यूनिट लखनऊ की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एम्बुलेंस से गांजा तस्करी का खुलासा किया है।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में 24/25 अगस्त की रात हाथीनाला तिराहे पर चेकिंग के दौरान एम्बुलेंस संख्या WB04F3083 को रोककर तलाशी ली गई।

वाहन के फर्श में एल्यूमिनियम चादर के नीचे बने गुप्त कैबिनेट से बंडलों में कुल 81.300 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। इसकी अनुमानित कीमत 48 लाख रुपये बताई जा रही है।

पुलिस ने मौके से तस्कर समीर सरकार पुत्र त्रिशंकु सरकार निवासी फरक्का, मुर्शिदाबाद (प. बंगाल) को गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक मोबाइल फोन, 1100 रुपये नगद और तस्करी में प्रयुक्त एम्बुलेंस बरामद की गई है। बरामद माल की कुल कीमत करीब 48 लाख रुपये आंकी गई है।

पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि गांजा उड़ीसा के संबलपुर से लोड कराकर सुल्तानपुर ले जाया जा रहा था। NDPS एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

पढ़ते रहिए युवा तुर्क: दक्षिणांचल की मुख्य सड़क ‘किलर रोड’ में तब्दील

Sonbhadra
Kids Care English School, Sonbhadra
ओम प्रकाश केशरी
ओम प्रकाश केशरी, अध्यक्ष, अहरौरा नगर पालिका परिषद, मीरजापुर
बलिया बलिदान दिवस
बलिया बलिदान दिवस

Related posts

ओपीएस व वेतन विसंगति को लेकर जंतर मंतर पर प्रदर्शन करेंगे कर्मचारी

Baliram Singh

यूपी ने बनाया 9 साल में 9 लाख से अधिक पारदर्शी भर्ती रिकॉर्ड-योगी

Baliram Singh

व्यापारी हितों की रक्षा करना संगठन का लक्ष्य – संजय गुप्ता

Baliram Singh