ताजा ख़बरें, Hindi News, delhi up news , Breaking Hindi News, Hindi Samachar, Latest Hindi News – yuvaaturk.com
Lead Storyउत्तर प्रदेश

बिजली: हटाए गए 25 हजार संविदाकर्मियों की बहाली की मांग

बिजली

मंत्री एके शर्मा का निर्देश- बिना उचित कारण नौकरी से नहीं निकाले जाएंगें संविदाकर्मी

युवा तुर्क, लखनऊ

बिजली विभाग में कार्यरत किसी भी संविदाकर्मी को बिना उचित कारण के नहीं निकाला जाएगा। यह महत्वपूर्ण बात ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने कही है। मंत्री के इस निर्देश के बाद यूनियन के पदाधिकारियों ने मांग की है कि बिजली विभाग के हटाए गए 25 हजार संविदाकर्मियों की तत्काल बहाली की जाए।

मंत्री एके शर्मा
नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा

मंत्री एके शर्मा ने संविदाकर्मियों को निकाले जाने पर नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को निर्देश दिया है कि किसी भी संविदाकर्मी को बिना उचित कारण बताए नौकरी से न निकाला जाए।

मंत्री एके शर्मा ने कहा है कि बिजली व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में संविदाकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उनके हितों का भी ध्यान रखा जाना चाहिए।

निकाले गए 25 हजार संविदाकर्मियों की हो बहाली:

विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने मंत्री एके शर्मा के निर्देशों का स्वागत किया है। उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने मांग की है कि 25 हजार हटाए गए संविदाकर्मियों की तत्काल बहाली की जाए। ये कर्मी निजीकरण और मानवशक्ति युक्तिकरण के नाम पर हटाए गए थे।

पढ़ते रहिए युवा तुर्क: चुनावी साल में सरकारी वकीलों पर मेहरबान हुई योगी सरकार

बेल्थरा रोड
सेंट जेवियर स्कूल, बेल्थरा रोड
डॉ अनिल गंगवार
डॉ अनिल गंगवार, गैस्ट्रोलॉजिस्ट, लखनऊ

Related posts

मोदी सरकार के 12 साल पूरे, प्राकृतिक खेती को लेकर देशव्यापी जागरूकता अभियान

Baliram Singh

आलू किसानों की मदद करे सरकार: विजय लाल श्रीवास्तव

Baliram Singh

यूपी चुनाव को लेकर जदयू ने बुलाई महत्वपूर्ण बैठक

Baliram Singh