ताजा ख़बरें, Hindi News, delhi up news , Breaking Hindi News, Hindi Samachar, Latest Hindi News – yuvaaturk.com
उत्तर प्रदेश

प्रयागराज में एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या से सनसनी

हत्या

दो दिन पहले घटना को दिया गया था अंजाम

युवा तुर्क, प्रयागराज

प्रयागराज के साउथ मलाका में एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। कहा जा रहा है कि ये हत्याएं दो दिन पहले की गई थीं। बंद कमरे में बदबू आने पर ताला तोड़कर पुलिस ने चारों शव को बरामद कर ‌ पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

2 जून को दोपहर बदबू आने पर यूपी 112 पुलिस ने इलाके की पुलिस को सूचना दी तो मौके पर पहुंची पुलिस ने ताला तोड़कर अंदर घुसी तो अंदर दृश्य देखकर रोंगटे खड़े हो गए। पुलिस ने कमरों के अंदर चार शव बरामद किए गए।

कमरे में मिले शव‌ वीरेंद्र वैश्य 65,‌ वीरेंद्र की पत्नी‌ अनीता 62, ‌ वीरेंद्र की पुत्री‌ मीनाक्षी 40,‌ एक युवक अभिषेक 20 वर्ष के रूप में हुई। संभवत हत्या रविवार को बताया जा रहा है जिससे शव में बदबू आ रहा था।

कहा जा रहा है कि वीरेंद्र ने अपने दो बेटों में एक बेटे को बेदखल कर दिया है जो  जेल में है। दूसरा लापता बताया जा रहा है। वीरेंद्र के कई कमरों का मार्केट है जो किराए पर दिए हुए हैं। पुलिस ने चारों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस ने मौके पर हथौड़ा व अन्य कई सामान बरामद किए हैं। संभवत उसी से इन चारों लोगों की हत्या हुई है। घटना की सूचना पर पुलिस के आलाधिकारी और फिंगरप्रिंट की टीम पहुंच कर जांच में जुट गई। अफसरों ने खुलासे के लिए कई टीम गठित की है।

पढ़ते रहिए युवा तुर्क: विचारधारा और निष्पक्ष पत्रकारिता के संकट में याद आए चंद्रशेखर

बेल्थरा रोड
सेंट जेवियर स्कूल, बेल्थरा रोड

Related posts

पूर्व केंद्रीय मंत्री कल्पनाथ राय की स्मृति में बनेगा अत्याधुनिक 5 मेगावाट का सौर ऊर्जा पार्क

Baliram Singh

68500 शिक्षक भर्ती: ओबीसी अभ्यर्थियों ने चलाया प्रदेशस्तरीय ज्ञापन कार्यक्रम

Baliram Singh

ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों ने निदेशक को दिया ज्ञापन

Baliram Singh