ताजा ख़बरें, Hindi News, delhi up news , Breaking Hindi News, Hindi Samachar, Latest Hindi News – yuvaaturk.com
उत्तर प्रदेश

ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों ने निदेशक को दिया ज्ञापन

68500 शिक्षक भर्ती

प्रतिनिधिमंडल ने ओबीसी आयोग की रिपोर्ट भी सौंपी

युवा तुर्क, लखनऊ

68500 शिक्षक भर्ती के ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों के चार सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने 16 जुलाई 2026 को महानिदेशक स्कूल शिक्षा एवं डायरेक्टर बेसिक शिक्षा विभाग अनिल भूषण चतुर्वेदी से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।

मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल द्वारा डायरेक्टर  (बेसिक शिक्षा) से 68500 शिक्षक भर्ती के संदर्भ में उत्तर प्रदेश राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग – लखनऊ द्वारा 7 जुलाई 2026 की जारी की हुई रिपोर्ट के अनुसार भर्ती परीक्षा में ओबीसी समेत अन्य वंचित वर्गों को भी उत्तीर्णांक में 5% की छूट देकर रिजल्ट अपडेट एवं पास होने वाले अभ्यर्थियों के नियुक्ति की मांग की गई।

इस दौरान डायरेक्टर द्वारा सरकार/शासन से दिशा निर्देश प्राप्त होने पर नियुक्ति हेतु अग्रिम कार्यवाही संपन्न करने का आश्वासन दिया गया।

शिक्षा
68500 शिक्षक भर्ती के ओबीसी वर्ग अभ्यर्थी (File Photo)

प्रतिनिधिमंडल में आशुतोष वर्मा के साथ, नवीन चौधरी, शिववीर सिंह  एवं अमित कुमार भी उपस्थित रहे।  अभ्यर्थियों के प्रतिनिधिमंडल ने उत्तर प्रदेश सरकार से 68500 शिक्षक भर्ती की नियुक्ति प्रक्रिया यथाशीघ्र आरंभ करने का अनुरोध किया। साथ ही साथ प्रतिनिधि मंडल ने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शीघ्र कार्यवाही प्रारंभ करने का भरोसा भी जताया ।

पढ़ते रहिए युवा तुर्क: काम के बोझ तले बीमार हो रहे हैं निदेशालय के कर्मचारी

Dr Anil Gangwar
डॉ अनिल गंगवार, गस्ट्रोलॉजिस्ट
बेल्थरा रोड
सेंट जेवियर स्कूल, बेल्थरा रोड

Related posts

औद्योगिक गलियारा: जमीन अधिग्रहण के खिलाफ एकजुट हुए किसान

Baliram Singh

जॉब अलर्ट:

Baliram Singh

सीबीएसई रिजल्ट: 97 परसेंट अंक प्राप्त कर वैष्णवी चौबे बनी टॉपर

Baliram Singh