ताजा ख़बरें, Hindi News, delhi up news , Breaking Hindi News, Hindi Samachar, Latest Hindi News – yuvaaturk.com
Lead Storyउत्तर प्रदेश

भाजपा ने की पांच जिलों के जिलाध्यक्षों की घोषणा

पंकज चौधरी

चुनावी साल में दो पटेल, एक दलित, एक राजपूत व एक बनिया को मिली जिम्मेदारी

युवा तुर्क, लखनऊ

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने उत्तर प्रदेश के शेष पांच जिलों के जिलाध्यक्षों की घोषणा गुरुवार को कर दी। इन पांच जिलाध्यक्षों में से दो पटेल, एक दलित, एक राजपूत और एक दलित कार्यकर्ता को चुनावी साल में अहम जिम्मेदारी दी गई है।

Varanasi
राम शकल पटेल, जिलाध्यक्ष, वाराणसी, बीजेपी

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी का नया जिलाध्यक्ष राम सकल पटेल को बनाया है। मौजूदा जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा अब योगी सरकार में मंत्री बन चुके हैं। पिछले दिनों उन्होंने मंत्री पद की शपथ ली।

बीजेपी ने अंबेडकर नगर का नया जिलाध्यक्ष दिलीप देव पटेल, चंदौली का जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह, गोरखपुर महानगर का जिलाध्यक्ष रमेश प्रसाद गुप्ता और देवरिया का जिलाध्यक्ष काली प्रसाद को बनाया है। काली प्रसाद दलित समाज से हैं। उन्हें मौजूदा जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह की जगह पर  जिम्मेदारी दी गई है। इनमें से चंदौली के जिलाध्यक्ष काशी नाथ सिंह को दोबारा जिम्मेदारी दी गई है।

पढ़ते रहिए युवा तुर्क: किसानों की हुंकार- 4500 हेक्टेयर उपजाऊ भूमि का अधिग्रहण नहीं होने देंगे

बेल्थरा रोड
सेंट जेवियर स्कूल, बेल्थरा रोड
डॉ अनिल गंगवार
डॉ अनिल गंगवार, गैस्ट्रोलॉजिस्ट, लखनऊ

Related posts

सीएम योगी के हाथों में प्रसिद्ध पुस्तक ‘परम सुख’, आईपीएस घनश्याम चौरसिया ने की भेंट

Baliram Singh

राजघाट व भारत यात्रा केंद्र पर देश भर से जुटे चंद्रशेखर के अनुयायी

Baliram Singh

बिना रजिस्ट्री भी सरकारी क्रय केंद्र पर गेहूं बेच सकेंगे किसान

Baliram Singh