ताजा ख़बरें, Hindi News, delhi up news , Breaking Hindi News, Hindi Samachar, Latest Hindi News – yuvaaturk.com
उत्तर प्रदेश

यूएन वीमेन के “शी लीड्स” कार्यक्रम में बलिया की स्मृति सिंह ने बढ़ाया जनपद का मान

युवा तुर्क, बलिया

संयुक्त राष्ट्र संघ की संस्था UN Women द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित “शी लीड्स” कार्यक्रम में बलिया की सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ता स्मृति सिंह ने प्रतिभाग कर जनपद का गौरव बढ़ाया। लखनऊ स्थित आईटीसी ग्रुप के पांच सितारा होटल में आयोजित तीन दिवसीय आवासीय कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों से चयनित महिला प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

बेल्थरा रोड
सेंट जेवियर स्कूल, बेल्थरा रोड

कार्यक्रम में महिला कल्याण मंत्री एवं उत्तराखंड की पूर्व राज्यपाल बेबीरानी मौर्य सहित कई महिला विधायक, उद्यमी एवं विभिन्न क्षेत्रों की ख्यातिप्राप्त महिलाएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को नेतृत्व, नीति निर्माण, सामाजिक सहभागिता एवं निर्णय प्रक्रिया में प्रभावी भूमिका के लिए तैयार करना रहा।

बलिया
स्मृति सिंह, समाजसेवी, बलिया

पूर्व ग्राम प्रधान रतसरकला एवं भाजपा नेत्री स्मृति सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री Narendra Modi द्वारा महिला आरक्षण विधेयक पारित कर महिलाओं को राजनीति एवं नीति निर्माण में नई भागीदारी देने की दिशा में ऐतिहासिक पहल की गई है। उन्होंने कहा कि यूएन वीमेन का “शी लीड्स” कार्यक्रम महिला नेतृत्व सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण एवं प्रेरणादायी प्रयास है।

स्मृति सिंह ने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से उन्हें सामुदायिक सहभागिता, महिला सशक्तिकरण एवं जमीनी स्तर पर किए जा रहे कार्यों को व्यापक सामाजिक और नीतिगत दृष्टिकोण से समझने का अवसर मिला। ऐसे आयोजन महिलाओं को नेतृत्व क्षमता विकसित करने, संवाद स्थापित करने तथा निर्णय प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करते हैं।

उन्होंने बताया कि वे पूर्व में देश के विभिन्न हिस्सों में आयोजित सरकारी एवं गैरसरकारी संस्थाओं तथा विश्वविद्यालयों के प्रतिष्ठित कार्यक्रमों में सहभागिता कर चुकी हैं। साथ ही उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उत्तर प्रदेश की राज्यपाल Anandiben Patel एवं मुख्यमंत्री Yogi Adityanath सहित विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों पर सम्मानित किया जा चुका है।

वर्तमान में स्मृति सिंह शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण एवं सामुदायिक नेतृत्व जैसे जमीनी मुद्दों पर सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। उनके इस चयन एवं सहभागिता से बलिया जनपद में खुशी का माहौल है तथा सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने इसे जिले के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया है।

Related posts

एकडला चौकी पर पुलिस की चौकसी से अपराधियों की नींद हराम   

Baliram Singh

सात फेरों की वो आखिरी डोर: पहले सुहागिन गई पत्नी, फिर पीछे-पीछे चल पड़ा पति

Baliram Singh

मत्स्य क्षेत्र में 30 कंपनियां करेंगी 1400 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश 

Baliram Singh