पीड़ित परिजन को दिए चार लाख का चेक
एसके पटेल, हंडिया (प्रयागराज)
प्रयागराज जनपद के हंडिया तहसील अंतर्गत ब्लॉक धनूपुर के देवदहना गाँव पहुंचकर जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने पीड़ित परिजनों से मिलकर प्राकृतिक आपदा राहत को कोष से चार लाख का चेक देकर परिवार को ढांढस बंधाया।

आपको बता दें कि 13 मई को आई विकराल आंधी और तूफान में रंजना पुत्री बुद्धसेन दलित जो अपने छ: बहनों में पांचवें नम्बर की थी। बकरी हाँकने के लिए घर से बाहर निकली कि अचानक पेड़ गिरने से 13 वर्षीय रंजना की मौके पर ही मौत हो गई। जिसका शव पोस्टमार्टम कराया गया था।
अंतत: सरकार की तत्काल राहत कोष योजना के अंतर्गत आज जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, प्रयागराज जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा, एसडीएम हंडिया रावेन्द्र सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ बी.के सिंह, फूलपुर सांसद प्रवीण पटेल, फूलपुर विधायक दीपक पटेल सहित हंडिया के पूर्व विधायक प्रशांत सिंह पंहुचकर अनुदान चेक दिया। इस मौके पर राहत कोष का चेक पाक कर पीड़िता फफकर रो पड़ी। मौके पर भारी संख्या में लोग मौजूद रहें।


