ताजा ख़बरें, Hindi News, delhi up news , Breaking Hindi News, Hindi Samachar, Latest Hindi News – yuvaaturk.com
Lead Storyउत्तर प्रदेश

अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव का निधन  

प्रतीक यादव

सपा परिवार में शोक की लहर, सीएम योगी ने जताया शोक

युवा तुर्क, लखनऊ

समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव के भाई एवं भाजपा नेत्री अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव Prateek Yadav का बुधवार सुबह निधन हो गया। प्रतीक यादव के निधन की खबर ने सबको हैरत में डाल दिया। प्रतीक 38 साल के थे। शुरुआती जानकारी मिली है कि सुबह छह बजे सिविल अस्पताल की इमरजेंसी में लाए गए थे। डॉक्टर ने जांच पड़ताल करके उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रतीक यादव के निधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक जताया है।

फिलहाल उनके शव को केजीएमयू स्थित पोस्टमार्टम हाउस लाया गया। शीघ्र ही उनके बड़े भाई अखिलेश यादव पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। इस दौरान अखिलेश यादव Akhilesh Yadav ने मीडियाकर्मियों से बातचीत करते हुए बताया कि

दो महीने पहले उनकी प्रतीक यादव से मुलाकात हुई थी। उन्होंने कहा, “एक बहुत अच्छा लड़का, जो अपनी मेहनत से जीवन में कुछ बड़ा करना चाहता था, वह आज हमारे बीच नहीं है। यह हम सभी के लिए बेहद दुखद एवं भावुक क्षण है।”

अखिलेश यादव ने कहा कि इस मामले में कानून और कानूनी प्रक्रिया जो कहेगी, परिवार के लोग जो निर्णय लेंगे, हम सभी उसका सम्मान करेंगे और उसी के अनुसार आगे बढ़ेंगे। दो महीने पहले मेरी उनसे मुलाकात हुई थी। उस समय मैंने कहा था कि अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखिए और अपने कारोबार को आगे बढ़ाइए। वह अपने काम को लेकर काफी गंभीर रहते थे। कई बार कारोबार या फाइनेंशियल नुकसान की वजह से लोग मानसिक रूप से काफी परेशान हो जाते हैं और अंदर ही अंदंर तनाव में रहने लगते हैं। आज वह हमारे बीच नहीं हैं। यह परिवार के लिए ही नहीं, बल्कि उन्हें जानने वाले हर व्यक्ति के लिए बड़ी क्षति है।

प्रतीक यादव उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना यादव के पुत्र थे। उनकी शादी अपर्णा यादव बिष्ट से हुआ था। अपर्णा यादव भाजपा की नेता हैं और फिलहाल उत्तर प्रदेश महिला आयोग की सदस्य हैं।

पढ़ते रहिए युवा तुर्क: मंत्री न बनाए जाने से मौर्य समाज की महिला विधायक का छलका दर्द

Related posts

थरवई में भाई-बहन की संदिग्ध परिस्थितियों में तालाब में डूब कर मौत

Baliram Singh

सशक्त भारत निर्माण के प्रेरणास्रोत हैं चन्द्रशेखर के विचार – यशवंत सिंह

Baliram Singh

क्रिकेट: विराट पटेल का अंडर 12 में हुआ चयन, बस्ती मंडल में खुशी की लहर

Baliram Singh