ताजा ख़बरें, Hindi News, delhi up news , Breaking Hindi News, Hindi Samachar, Latest Hindi News – yuvaaturk.com
Lead Storyउत्तर प्रदेशदेश

मंत्री न बनाए जाने से मौर्य समाज की महिला विधायक का छलका दर्द

Maurya

सोशल मीडिया पोस्ट में सपा से भाजपा में शामिल हुए विधायक पर साधा निशाना

युवा तुर्क, महमूदाबाद/ लखनऊ

योगी मंत्रिमंडल का रविवार को विस्तार हो गया। मंत्रिमंडल विस्तार में रायबरेली के ऊंचाहार से सपा छोड़ भाजपा में शामिल हुए मनोज पांडेय को भी कैबिनेट मंत्री बनाया गया। लेकिन मंत्रिमंडल में शामिल न करने पर पिछड़ी जाति से आने वाली भाजपा की एक महिला विधायक की पीड़ा बाहर आ गई। मौर्य समाज की सीतापुर जनपद के महमूदाबाद से भाजपा विधायक आशा मौर्य ने मंत्रिमंडल में शामिल न किए जाने पर सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर अपना दर्द बयां की। उनकी नाराजगी का सीधा निशाना समाजवादी पार्टी से कुछ दिन पहले बगावत करके भाजपा में शामिल हुए विधायक मनोज पांडेय को लेकर था। हालांकि कुछ देर बाद उन्होंने अपनी पहली पोस्ट को डिलीट करके दूसरी पोस्ट कर दी।

भाजपा
भाजपा विधायक आशा मौर्या की वायरल पोस्ट

आशा मौर्य ने अपनी पहली पोस्ट में लिखा था,

आप सभी पत्रकार बंधुओं, पूरे देश, प्रदेश से आये फ़ोन कॉल, सोशल मीडिया पर शुभचिंतकों, समर्थकों एवं स्नेह रखने वाले प्रत्येक व्यक्ति का हृदय से आभार एवं धन्यवाद। आपका स्नेह और विश्वास ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है लेकिन यह भी अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है कि आज भारतीय जनता पार्टी को समर्पित कार्यकर्ताओं, विशेषकर हम जैसे मौर्य समाज के संघर्षशील एवं निष्ठावान लोगों की आवश्यकता नहीं दिखाई दे रही,

बल्कि बाहर से आए हुए बागी एवं दलबदलू नेताओं को प्राथमिकता दी जा रही है।

वर्षों से पार्टी और संगठन के लिए समर्पण भाव से कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं की उपेक्षा कहीं न कहीं पीड़ादायक है। फिर भी हम समाज, सम्मान और स्वाभिमान की लड़ाई पूरी मजबूती के साथ लड़ते रहेंगे।

आशा मौर्य की यह पोस्ट वायरल हुई तो उन्होंने एक अन्य पोस्ट साझा की। उसमें लिखा,

महमूदाबाद
भाजपा विधायक आशा मौर्या का संशोधित पोस्ट

“आप सभी पत्रकार बंधुओं, देश-प्रदेश से प्राप्त हुए फ़ोन कॉल, सोशल मीडिया के माध्यम से शुभकामनाएं एवं समर्थन देने वाले सभी शुभचिंतकों, समर्थकों और स्नेह रखने वाले प्रत्येक व्यक्ति का हृदय से आभार एवं धन्यवाद। आप सभी का प्रेम, आशीर्वाद और विश्वास ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है। आपके स्नेह और समर्थन ने सदैव मुझे समाज एवं संगठन के लिए निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने की प्रेरणा दी है।

पार्टी और संगठन के लिए पिछले 35 वर्षों से पूर्ण समर्पण भाव, निष्ठा और ईमानदारी के साथ कार्य करते हुए सदैव संगठन हित को सर्वोपरि रखा है। जनसेवा और समाजहित के लिए निरंतर कार्य करना ही मेरे जीवन का उद्देश्य रहा है और आगे भी पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करती रहूंगी।

हालांकि, एक समर्पित कार्यकर्ता होने के नाते कहीं न कहीं मन में थोड़ी पीड़ा अवश्य हुई है क्योंकि वर्षों की मेहनत, संघर्ष और निष्ठा हर कार्यकर्ता के लिए भावनात्मक रूप से जुड़ी होती है।

लेकिन यह पीड़ा मेरे संकल्प को कमजोर नहीं करेगी, बल्कि समाज और संगठन के प्रति मेरी जिम्मेदारियों को और अधिक मजबूती प्रदान करेगी।“

विधायक आशा मौर्य ने कहा कि मैं पहले भी पार्टी एवं संगठन के प्रति पूर्ण निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करती रही हूं और आगे भी सदैव संगठन एवं समाज हित में कार्य करती रहूंगी। समाज के सम्मान, स्वाभिमान और अधिकारों की लड़ाई आगे भी पूरी मजबूती, सत्यनिष्ठा और लोकतांत्रिक मूल्यों के साथ जारी रहेगी।

पढ़ते रहिए युवा तुर्क: योगी मंत्रिमंडल का हुआ विस्तार, आठ ने ली शपथ

पढ़ते रहिए युवा तुर्क: श्रमिकों के हुंकार से गूंजी औद्योगिक नगरी रेणुकूट

डॉ अनिल गंगवार
डॉ अनिल गंगवार, गैस्ट्रोलॉजिस्ट, लखनऊ

Related posts

विदेश में इकलौते बेटे रंग बहादुर पटेल की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Baliram Singh

नेपाल चुनाव: आज से 72 घंटे सोनौली बार्डर सील

Baliram Singh

राहुल गांधी ने डीआरएम को पत्र लिखा तो दो नेता आमने-सामने

Baliram Singh