ताजा ख़बरें, Hindi News, delhi up news , Breaking Hindi News, Hindi Samachar, Latest Hindi News – yuvaaturk.com
उत्तर प्रदेश

कानपुर रोडरेज: पिता-पुत्र की चाकुओं से गोदकर हत्या, आरोपियों का हुआ हाफ एनकाउंटर  

कानपुर

तीनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

 प्रमोद कुमार सचान , कानपुर

कानपुर के नौबस्ता में रविवार रात्रि रोडरेज मामले में आरोपियों ने पिता-पुत्र की चाकुओं से गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी। इस मामले में  हत्या करने वाले दोनों फरार आरोपियों करन वर्मा और उत्सव अवस्थी को पुलिस ने मुठभेड़ (हाफ एनकाउंटर) में दबोच लिया है। वारदात के चंद घंटों के भीतर ही मामले के तीनों आरोपी अब पुलिस की गिरफ्त में हैं।

​पुलिस की घेराबंदी के दौरान दोनों बदमाशों ने सरेंडर करने की बजाय पुलिस टीम पर सीधे फायरिंग कर दी थी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की तरफ से चलाई गई गोलियां दोनों आरोपियों के पैर में लगीं।

इस मुठभेड़ में मुख्य आरोपी करन वर्मा के पैर में दो गोलियां लगी हैं, जिससे दोनों वहीं गिर पड़े और पुलिस ने उन्हें लंगड़ा कर दबोच लिया।

​रविवार रात हुई इस जघन्य वारदात के बाद पुलिस ने त्वरित एक्शन लेते हुए दोनों मुख्य कातिलों को घुटनों पर ला दिया है। घायल अवस्था में दोनों को कड़ी सुरक्षा के बीच अस्पताल ले जाया गया है, जहाँ उनका इलाज चल रहा है।

पढ़ते रहिए युवा तुर्क: चुनार में स्थापित होगी सरदार पटेल एपेक्स यूनिवर्सिटी

बेल्थरा रोड
सेंट जेवियर स्कूल, बेल्थरा रोड

Related posts

मौलाना मदनी की मांग- गाय को राष्ट्रीय पशु का दर्जा दिया जाए

Baliram Singh

महिला दिवस: आईएएस मां को बेटी मौरवी तिवारी ने दिया आईएएस का तोहफा

Baliram Singh

कानपुर मेट्रो: सेंट्रल से नौबस्ता तक हाई स्पीड ट्रायल पूरा

Baliram Singh