ताजा ख़बरें, Hindi News, delhi up news , Breaking Hindi News, Hindi Samachar, Latest Hindi News – yuvaaturk.com
दिल्लीदेश

दिल्ली: नरेला में बच्चे के पेट में घुसा रॉकेट, मौत

Diwali

युवा तुर्क, नई दिल्ली

दिल्ली के नरेला इलाके में दिवाली के दिए रॉकेट ने एक मासूम की जान ले ली। नरेला थाना क्षेत्र में 10 वर्षीय बच्चे के पेट में रॉकेट घुस गया, जिससे उसकी मौत हो गई। इस घटना से पूरा परिवार सदमे में है।

दिवाली की पूजा संपन्न होने के बाद बच्चा पटाखे फोड़ रहा था। वह रॉकेट भी चला रहा था, इसी दौरान एक रॉकेट आसमान में ऊपर जाने की बजाय सीधे बच्चे के पेट में जा घुसा, जिसकी वजह से बच्चा बुरी तरह से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए तत्काल अस्पताल ले जाया गया। लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल की तरफ से बताया गया कि बच्चे की मौत पटाखे से लगी चोटों (जलने) के कारण हुई थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

बेल्थरा रोड
मां मतुरानी देवी फॉर्मेसी कॉलेज, बेल्थरा रोड, बलिया

हालांकि बच्चे की मां अंजलि का कहना है, “मेरा बेटा पटाखे जला रहा था; बाकी सब भी ऐसा ही कर रहे थे। जब वह ‘अनार’ और ‘स्काई शॉट्स’ जला रहा था, तभी पीछे से आकर एक चीज़ सीधे उसके सीने में लग गई। इससे उसकी धमनियां कट गईं; वह तब भी सांस ले रहा था, इसलिए हम उसे तुरंत अस्पताल ले गए। वहां उसका ठीक से इलाज नहीं किया गया। उन्होंने हमें डराने-धमकाने की कोशिश की। मुझे न्याय चाहिए।“

पढ़ते रहिए युवा तुर्क: गैस चेंबर में तब्दील हुई दिल्ली, बाहरी  वाहनों के प्रवेश पर लगी रोक

Yuva Turk
Yuva Turk

Related posts

त्रिकोण करने वाले श्रद्धालुओं की 23 सालों से जारी है सेवा

Baliram Singh

राजनाथ सिंह के छोटे बेटे की बीजेपी प्रदेश संगठन में एंट्री, पूजा पाल भी टीम में शामिल

Baliram Singh

क्या सरकार और उद्योगपति अपनी आलोचना करने के लिए तैयार हैं? 

Baliram Singh