ताजा ख़बरें, Hindi News, delhi up news , Breaking Hindi News, Hindi Samachar, Latest Hindi News – yuvaaturk.com
उत्तर प्रदेश

जमीन के लिए बड़े बेटे ने मां बाप को मारपीट कर किया लहुलुहान

प्रयागराज

पूर्व में भी कई बार बेटे ने किया है मां बाप पर हमला

युवा तुर्क, प्रयागराज

प्रयागराज जनपद के उतरांव थाना क्षेत्र के जलालपुर कस्बा गांव में पिता से जमीन के लिए बेटे ने ससुराल के लोगों को बुलाकर उनके साथ मिलकर जमकर मारपीट कर पिता और मां को घायल कर दिया. मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर घायल मां- बाप को अस्पताल भेजा है।

जलालपुर कस्बा गांव निवासी लालचंद के चार बेटे हैं. सबसे बड़ा बेटा विजय बहादुर पिता से जमीन को अपने नाम लिखवाना चाहता है।

जिसका विरोध करने पर विजय बहादुर ने पत्नी के साथ मिलकर ससुराल लतीफपुर के लोगों को बुलाकर 4 मई की सुबह घर में घुसकर तोड़फोड़ करते हुए लालचंद और उसकी पत्नी की जमकर पिटाई कर दी। यहां तक की घर से निकलकर भाग रहे लालचंद को सड़क पर पकड़ कर जमकर घसीटकर मारा पीटा गया।

आरोप है कि विजय बहादुर, उसकी पत्नी उर्मिला और ससुराल के लोग मिलकर घर में रखा बॉक्स को तोड़कर रुपए और गहने भी ले लिए। सोमवार को पुलिस ने घायल लाल चंद और उसकी पत्नी को अस्पताल इलाज के लिए भेजा है। इसके पहले 13 अप्रैल को भी बेटे ने मां-बाप के साथ ऐसा ही अत्याचार किया था।

पढ़ते रहिए युवा तुर्क: मंत्री न बनाए जाने से मौर्य समाज की महिला विधायक का छलका दर्द

डॉ अनिल गंगवार
डॉ अनिल गंगवार, गैस्ट्रोलॉजिस्ट, लखनऊ

Related posts

आलू को राष्ट्रीय आपदा घोषित कर किसानों को तत्काल राहत दे सरकार: अशोक कटियार

Baliram Singh

राहुल गांधी ने डीआरएम को पत्र लिखा तो दो नेता आमने-सामने

Baliram Singh

गरीब परिवार के घर पहुंचे जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह

Baliram Singh