ताजा ख़बरें, Hindi News, delhi up news , Breaking Hindi News, Hindi Samachar, Latest Hindi News – yuvaaturk.com
उत्तर प्रदेश

चुनावी मौसम में लुभावने वादे से महिलाओं का नहीं होगा भला

पंकज चौधरी

अखिलेश यादव पर पंकज चौधरी का तंज

युवा तुर्क, लखनऊ

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं केन्द्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा सपा सरकार बनने पर नारी सम्मान समृद्धि योजना शुरू कर महिलाओं को सलाना 40 हजार की धनराशि दिये जाने की घोषणा को चुनावी मौसम में लुभावने वादों का एक और उदाहरण बताया है।

पंकज चौधरी ने कहा कि जनता अब केवल घोषणाओं से नहीं बल्कि ज़मीन पर दिखने वाले कार्यों पर विश्वास करती है। श्री चौधरी ने कहा कि  प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने महिला सशक्तिकरण को केवल नारे तक सीमित नहीं रखा, बल्कि उसे नीति और परिणाम में बदला है।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि उज्ज्वला योजना के माध्यम से करोड़ों महिलाओं को धुएं से मुक्ति मिली, जनधन योजना ने महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त किया और प्रधानमंत्री आवास योजना में बड़ी संख्या में घर महिलाओं के नाम पर दिए गए। मातृत्व वंदना योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान और मिशन शक्ति जैसे प्रयासों ने महिलाओं के जीवन में ठोस बदलाव लाया है।

पंकज चौधरी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है। एंटी-रोमियो स्क्वाड, महिला हेल्पलाइन 1090, फास्ट ट्रैक कोर्ट्स और मिशन शक्ति अभियान के माध्यम से महिलाओं के प्रति  होने वाले अपराधों में काफी कमी आई है और बहन-बेटियों में सुरक्षा का भाव मजबूत हुआ है। आज उत्तर प्रदेश की पहचान एक ऐसे राज्य के रूप में बन रही है जहां महिलाएं सुरक्षित वातावरण में शिक्षा, रोजगार और उद्यम के अवसर प्राप्त कर रही हैं।

श्री चौधरी ने कहा कि समाजवादी पार्टी का इतिहास महिलाओं की सुरक्षा के मामले में गंभीर सवालों से घिरा रहा है। ऐसे में केवल चुनावी लाभ के लिए नई-नई योजनाओं की घोषणा करना जनता को भ्रमित करने का प्रयास है। सपा सरकार के दौरान लाल टोपी वाले गुंडों की अराजकता से उपजे भय और दहशत को प्रदेश की बहन-बेटियां आज भी भूल नहीं पाई हैं। सपा शासन में उत्तर प्रदेश में फैले जंगल राज को याद कर महिलाएं आज भी सहम जाती है।

पढ़ते रहिए युवा तुर्क: यूपी में 2584 संविदा महिला परिचालकों की होगी भर्ती

पढ़ते रहिए: कैसे पहुंचे मां बनैलिया देवी मंदिर, बस, ट्रेन, टैक्सी अथवा फ्लाइट

जैक AMH-2
एआई तकनीक से लैस “जैक AMH-2 मशीन” का भव्य लांच
यह मशीन उद्योग जगत के लिए गेम चेंजर साबित होगी- विशाल खेमका, निदेशक, विशाल स्विएटेक
रामरती अस्पताल
रामरती अस्पताल, बड़हलगंज,गोरखपुर
डॉ अनिल गंगवार
डॉ अनिल गंगवार, गैस्ट्रोलॉजिस्ट, लखनऊ

Related posts

मीरजापुर में अंतर्जनपदीय शातिर वाहन चोर गैंग का पर्दाफाश, पुलिस को मिली बड़ी सफलता

Baliram Singh

मथुरा में भीषण सड़क हादसा, लघुशंका कर रहे 15 यात्रियों को कंटेनर ने रौंदा

Baliram Singh

ईरान-इजरायल युद्ध: विश्व शांति के लिए सभी धर्मों के प्रमुखों ने प्रार्थना की

Baliram Singh