ताजा ख़बरें, Hindi News, delhi up news , Breaking Hindi News, Hindi Samachar, Latest Hindi News – yuvaaturk.com
उत्तर प्रदेश

योजनाओं का लाभ हर व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की जिम्मेदारी- आनंदीबेन पटेल

आनंदीबेन पटेल

सोनभद्र दौरा के दौरान राज्यपाल ने सरदार वल्लभ भाई पटेल वाटिका का किया लोकार्पण

युवा तुर्क, सोनभद्र

आनंदीबेन पटेल सोनभद्र के दौरे पर बुधवार को रॉबर्ट्सगंज पहुंची, जहां विकास भवन स्थित पंचायत रिसोर्स सेंटर में विभिन्न विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र, किट एवं सामग्री वितरित की।

सोनभद्र
प्रदर्शनी का अवलोकन करतीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल

राज्यपाल ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को 200 प्री-स्कूल किट, 200 पोषण पोटली, 500 आयुष्मान कार्ड, 50 वनाधिकार पट्टा, 10 मुख्यमंत्री आवास स्वीकृति-पत्र, 10 प्रधानमंत्री सूर्य योजना लाभार्थी, 10 मुख्यमंत्री युवा उद्यमी लाभार्थी, 2 मोटराइज्ड दोना मशीन तथा 10 अनाथ बच्चियों को 1100 रुपये के चेक प्रदान किए। साथ ही 2 दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल भी वितरित की गई।

इस अवसर पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने खतौनी संबंधी मामलों का समयबद्ध निस्तारण, सभी आंगनबाड़ी केंद्रों को किट उपलब्ध कराने और जनपद के प्रत्येक घर पर सोलर पैनल लगाने पर जोर दिया।

राज्यपाल ने टीबी मुक्त भारत अभियान, आयुष्मान योजना और स्वामित्व योजना की सराहना करते हुए महिला सशक्तिकरण पर विशेष बल दिया। इस अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी।

सरदार वल्लभ भाई पटेल वाटिका का लोकार्पण:

इस दौरान आनंदीबेन पटेल ने कलेक्ट्रेट परिसर में नवनिर्मित सरदार वल्लभ भाई पटेल वाटिका का विधिवत लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने फीता काटकर वित्तीय समावेशन जागरूकता शिविर का भी शुभारंभ किया।

कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल ने शिविर में बैंकर्स, कोषागार, नाबार्ड, आरसेटी, इंडियन बैंक, स्टेट बैंक तथा फार्मर प्रोड्यूसर ऑर्गेनाइजेशन द्वारा लगाए गए स्टॉल एवं प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने अधिकारियों से योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली और आमजन को अधिक से अधिक वित्तीय योजनाओं से जोड़ने पर जोर दिया। राज्यपाल ने कहा कि वित्तीय समावेशन के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक बैंकिंग सेवाएं, ऋण सुविधाएं और सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना आवश्यक है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि पात्र लाभार्थियों को योजनाओं की जानकारी देकर उन्हें समय पर लाभान्वित किया जाए।

पढ़ते रहिए युवा तुर्क: 22 एक्सप्रेस-वे बदलेंगे यूपी का भविष्य

डॉ अनिल गंगवार
डॉ अनिल गंगवार, गैस्ट्रोलॉजिस्ट, लखनऊ

Related posts

अपना दल एस के नेता आकाश पटेल के घर पहुंचे परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह

Baliram Singh

कृषि ड्रोन व कृषि यंत्रों की खरीद पर विशेष छूट, 5 दिन शेष

Baliram Singh

बसपा के कद्दावर नेता रहे नसीमुद्दीन सिद्दीकी कांग्रेस छोड़ सपा में शामिल

Baliram Singh