ताजा ख़बरें, Hindi News, delhi up news , Breaking Hindi News, Hindi Samachar, Latest Hindi News – yuvaaturk.com
Lead Storyउत्तर प्रदेश

बसपा के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह के घर आयकर विभाग का छापा

50 से ज्यादा अफसर और फोर्स शामिल
युवा तुर्क, लखनऊ

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सुप्रीमो मायावती के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह के आवास पर इनकम टैक्स विभाग की टीम के छापे की सूचना आ रही है. बताया जा रहा है कि तीन दर्जन से ज्यादा अधिकारी भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर कार्रवाई में जुटे हैं. सुरक्षा के मद्देनजर इलाके में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और आने-जाने वालों पर नजर रखी जा रही है. फिलहाल आयकर विभाग की ओर से आधिकारिक बयान का इंतजार है.

बसपा विधायक के आवास पर आयकर विभाग की टीम बुधवार सुबह करीब सात बजे पहुंची और परिसर को घेरते हुए अंदर-बाहर की आवाजाही सीमित कर दी गई.
सूत्रों के मुताबिक आयकर विभाग कुछ वित्तीय लेन-देन और संपत्ति से जुड़े दस्तावेजों की जांच कर रहा है. इसके साथ ही छापेमारी के दौरान अधिकारियों ने घर के भीतर मौजूद फाइलें, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और अन्य रिकॉर्ड खंगालना शुरू कर दिया.

बलिया जनपद के रसड़ा से बसपा विधायक उमाशंकर सिंह कैंसर से पीड़ित हैं. वह लखनऊ आवास में आइसोलेशन में रहते हैं, लखनऊ के गोमतीनगर में इनका आवास और दफ्तर है.

पिछले साल खुद बसपा सुप्रीमो उमाशंकर सिंह से मायावती ने उनके घर जाकार उनका हालचाल जाना था और उनके परिवार के लोगों से भी बात की थी.

चरक
चरक पॉली क्लीनिक, बिंदौवा, मोहनलालगंज
Education
नवजीवन इंग्लिश स्कूल, बेल्थरा रोड
Education
New Central Public Academy, Belthra Road
रामरती अस्पताल
रामरती अस्पताल, बड़हलगंज,गोरखपुर
डॉ अनिल गंगवार
डॉ अनिल गंगवार, गैस्ट्रोलॉजिस्ट, लखनऊ

Related posts

प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का कांग्रेस ने किया विरोध तो भड़के पंकज चौधरी

Baliram Singh

दिव्यांग पेंशन 300 से बढ़कर 1000 रुपए, 11 लाख से अधिक लाभार्थी लाभांवित

Baliram Singh

यात्रियों को राहत मऊ से चलने वाली दो मेमू ट्रेन में 12 कोच की सुविधा

Baliram Singh