ताजा ख़बरें, Hindi News, delhi up news , Breaking Hindi News, Hindi Samachar, Latest Hindi News – yuvaaturk.com
उत्तर प्रदेश

जनगणना कार्य में लापरवाही पर प्रशासन सख्त, रोजाना होगी प्रगणकों और सुपरवाइजरों के काम की निगरानी

तहसीलदार ने चार गांवों में पहुंचकर परखी स्व-गणना की प्रगति, 30 नवंबर तक अधिक से अधिक परिवारों को जोड़ने का निर्देश

युवा तुर्क, बेल्थरा रोड

जनगणना-2027 की तैयारियों के तहत स्व-गणना अभियान को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। अभियान में तेजी लाने और निर्धारित समयसीमा में लक्ष्य हासिल करने के लिए अब प्रगणकों और सुपरवाइजरों के कामकाज की प्रतिदिन समीक्षा की जाएगी। रविवार को तहसीलदार एवं जनगणना चार्ज अधिकारी राजू कुमार ने तहसील क्षेत्र के चार गांवों में पहुंचकर अभियान की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि कार्य में अपेक्षित प्रगति नहीं मिलने पर संबंधित कार्मिकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

मतगणना

निरीक्षण के दौरान तहसीलदार ने शेखपुर, अवायां, जाहिदपुर और फरसाटार गांवों के सात एन्यूमरेशन ब्लॉक (ईबी) में स्व-गणना की स्थिति देखी। उन्होंने संबंधित प्रगणकों से अब तक किए गए कार्यों की जानकारी ली और ग्रामीणों से बातचीत कर यह जानने का प्रयास किया कि उन्हें स्व-गणना की प्रक्रिया के बारे में कितनी जानकारी है। इस दौरान ग्रामीणों में अभियान के प्रति रुचि भी देखने को मिली। उनके साथ जनपद फील्ड ट्रेनर देवेंद्र कुमार वर्मा और दिलीप कुशवाहा मौजूद रहे।

चार्ज अधिकारी ने प्रगणकों को प्रतिदिन कम से कम 10 परिवारों की स्व-गणना कराने का लक्ष्य दिया। साथ ही निर्देशित किया कि सभी प्रगणक अपने निर्धारित जनगणना ब्लॉक में सक्रिय रहकर घर-घर संपर्क और जागरूकता का कार्य करें। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक टीम प्रतिदिन क्षेत्र में पहुंचकर कार्यों का निरीक्षण करेगी। प्रगणकों के साथ सुपरवाइजरों की जिम्मेदारी और कार्यप्रगति भी जांची जाएगी। निर्धारित अपेक्षाओं के अनुरूप काम नहीं मिलने पर संबंधित के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

30 नवंबर तक पूरा करना है स्व-गणना का काम

तहसीलदार राजू कुमार ने क्षेत्रवासियों से 30 नवंबर तक स्व-गणना की प्रक्रिया पूरी करने की अपील की। उन्होंने बताया कि एक दिसंबर से प्रगणक घर-घर जाकर जनगणना का कार्य शुरू करेंगे। स्व-गणना पूरी करने वाले परिवारों को प्रगणक के पहुंचने पर अपनी जनरेटेड SE ID बतानी होगी। इसके माध्यम से परिवार की पहले से दर्ज जानकारी प्राप्त हो सकेगी और प्रक्रिया आसान होगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते स्व-गणना पूरी कर लें।

बेल्थरा रोड
मां मतुरानी देवी फॉर्मेसी कॉलेज, बेल्थरा रोड, बलिया
हॉस्पिटल
DN Surya Hospitals , Belthra Road

Related posts

श्रमिकों के नाम पर अपनी रोटियां सेंक रहे हैं मजदूर संगठन

Baliram Singh

रणवीर कुशवाहा बने रालोमो के छात्र प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष

Baliram Singh

खुशबू सिंह का ऐलान- मऊ सदर से निर्दलीय चुनाव लड़ेंगी

Baliram Singh