ताजा ख़बरें, Hindi News, delhi up news , Breaking Hindi News, Hindi Samachar, Latest Hindi News – yuvaaturk.com
अन्य राज्यउत्तर प्रदेश

ओडिशा से गांजा लेकर गोरखपुर जा रहे तीन तस्कर गिरफ्तार, 30 किलो गांजा बरामद

गांजा

मऊ में हाईवे पर चेकिंग के दौरान पकड़े गए आरोपी, बैग में छिपाकर ले जा रहे थे नशीला पदार्थ

युवा तुर्क, मऊ

जनपद के दक्षिण टोला थाना क्षेत्र में पुलिस ने हाईवे पर चेकिंग के दौरान तीन अंतरजनपदीय गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से दो ट्रॉली बैग और एक पिट्ठू बैग में छिपाकर रखा गया 30 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ है। पुलिस ने इसकी कीमत करीब 4.50 लाख रुपये आंकी है। आरोपियों के पास से तीन मोबाइल फोन और 2,610 रुपये नकद भी मिले हैं।

गांजा
मऊ में तीन गांजा तस्कर गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार, गुरुवार तड़के करीब 4:30 बजे स्वाट, एसओजी और दक्षिण टोला थाना पुलिस की टीम मतलूपुर कट के पास हाईवे पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान दो ट्रॉली बैग और एक पिट्ठू बैग लेकर खड़े तीन संदिग्ध युवकों से पूछताछ की गई। तलाशी के दौरान तीनों बैग से कुल 15 पैकेट में रखा 30 किलो गांजा बरामद हुआ।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सतीश यादव निवासी चौरी सतहवां पूर्वी, थाना चौरीचौरा (गोरखपुर), साहिल दूबे निवासी खानपुर छोटा टोला, थाना पुरैना (महराजगंज) और नीरज सोनकर निवासी मदरहां, थाना बड़हलगंज (गोरखपुर) के रूप में हुई है।

पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे ओडिशा के बलांगीर जंक्शन से गांजा खरीदकर गोरखपुर ले जा रहे थे। वहां से रेलवे और बस के रास्ते वाराणसी पहुंचे थे। गोरखपुर जाने के दौरान पकड़े जाने के डर से उन्होंने मतलूपुर के पास बस से उतरकर दूसरी बस का इंतजार करना शुरू कर दिया था। आरोपियों के मुताबिक, वे ओडिशा से करीब सात हजार रुपये प्रति किलो की दर से गांजा खरीदते थे और गोरखपुर में करीब 10 हजार रुपये प्रति किलो के हिसाब से बेचते थे। पुलिस के अनुसार, तीनों पहले भी इस तरह गांजे की तस्करी कर चुके हैं।

बेल्थरा रोड
मां मतुरानी देवी फॉर्मेसी कॉलेज, बेल्थरा रोड, बलिया

पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ दक्षिण टोला थाने में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय चालान कर दिया।

पढ़ते रहिए युवा तुर्क: भ्रष्टाचार के खिलाफ सामाजिक कार्यकर्ता सौमित्र सिंह ने दी आमरण अनशन की चेतावनी

युवा तुर्क
जनसरोकर की खबरों के लिए युवा तुर्क को मजबूत कीजिये, हमारा संबल बनिये
हॉस्पिटल
DN Surya Hospitals , Belthra Road

Related posts

क्रिकेट: विराट पटेल का अंडर 12 में हुआ चयन, बस्ती मंडल में खुशी की लहर

Baliram Singh

फर्रुखाबाद में सरकारी मक्का खरीद पर बड़ा सवाल, मात्र 2,513 मीट्रिक टन ही खरीद

Baliram Singh

सर्वे में बुनकर-धुनकर कारोबार की बदहाली उजागर

Baliram Singh