ताजा ख़बरें, Hindi News, delhi up news , Breaking Hindi News, Hindi Samachar, Latest Hindi News – yuvaaturk.com
उत्तर प्रदेश

प्रगति फिटनेस जिम में युवा होंगे स्वस्थ

मेहनत और संघर्ष के दम पर रामजन्म निषाद ने भदरसा में शुरू किया जिम सेंटर

राजू निषाद, अयोध्या

भदरसा के लालपुर में गुरुवार को प्रगति फिटनेस जिम का भव्य शुभारंभ हुआ। जिम के संचालक रामजन्म निषाद ने क्षेत्र के युवाओं को बेहतर व्यायाम और शारीरिक फिटनेस की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इसकी शुरुआत की। उद्घाटन समारोह में क्षेत्र के गणमान्य लोगों सहित सैकड़ों लोग शामिल हुए। उपस्थित लोगों ने इसे युवाओं के स्वास्थ्य और फिटनेस की दिशा में सराहनीय पहल बताया।

रामजन्म निषाद का परिवार सामान्य मध्यवर्गीय परिवार से ताल्लुक रखता है। संघर्ष, मेहनत और लगन के बल पर उन्होंने आगे बढ़ते हुए व्यवसाय के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाई। अब उन्होंने समाज के लोगों, विशेषकर युवाओं को स्वस्थ और फिट रखने के उद्देश्य से जिम सेंटर खोलने का निर्णय लिया है।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान समय में स्वस्थ शरीर और बेहतर जीवनशैली के लिए नियमित व्यायाम बेहद जरूरी है। बदलती दिनचर्या के बीच लोगों को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की आवश्यकता है। प्रगति फिटनेस जिम की शुरुआत से क्षेत्र के युवाओं को व्यायाम करने और अपनी शारीरिक क्षमता बढ़ाने के लिए स्थानीय स्तर पर सुविधा उपलब्ध होगी।

जिम संचालक रामजन्म निषाद ने समारोह में पहुंचे सभी अतिथियों और क्षेत्रवासियों का स्वागत करते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने युवाओं को नियमित व्यायाम अपनाने और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया।

बेल्थरा रोड
मां मतुरानी देवी फॉर्मेसी कॉलेज, बेल्थरा रोड, बलिया

समारोह में मौजूद अतिथि:

पूर्व सीएमओ डॉ. नानक सरन, वरिष्ठ नेता लोटन राम निषाद, पूर्व प्रधान देशराज निषाद, महामंडलेश्वर संतोष निषाद, पूर्व प्रधान श्रीनाथ निषाद, प्रधान मुकेश निषाद, वरिष्ठ नेता लालमणि निषाद, समाजसेवी रामदुलार निषाद, संजय निषाद फौजी, पत्रकार पवन निषाद, भरत निषाद, सूरज निषाद, सभासद समरजीत और राजकुमार निषाद सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Dr Anil Gangwar
डॉ अनिल गंगवार, गस्ट्रोलॉजिस्ट

Related posts

पत्रकारों का ‌ समाज में अहम योगदान-विनय कुमार सिंह 

Baliram Singh

कर्मचारियों की सुरक्षा को लगातार नजरअंदाज कर रहा है रेलवे प्रशासन  

Baliram Singh

प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में भारत बना वैश्विक स्टार्टअप हब- शर्मा

Baliram Singh