ताजा ख़बरें, Hindi News, delhi up news , Breaking Hindi News, Hindi Samachar, Latest Hindi News – yuvaaturk.com
दिल्लीदेश

छह नए राज्यपालों की घोषणा, सुधा यादव इस राज्य की बनीं गवर्नर

President

ओमप्रकाश माथुर को मिली नई जिम्मेदारी

युवा तुर्क, नई दिल्ली

चुनाव आयोग के खिलाफ दिल्ली में चल रहे विपक्ष के विरोध-प्रदर्शन के बीच राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने छह राज्यों में राज्यपालों की नियुक्ति और तबादले की घोषणा की है। राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की पूर्व सदस्य सुधा यादव को कर्नाटक का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। उनके अलावा भाजपा के ओम प्रकाश माथुर को केरलम और राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को तमिलनाडु का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

इनके अलावा ब्रज मोहन राम को ओडिशा, ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड और दुष्यंत गौतम को सिक्किम की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

सोमवार को राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, ओम प्रकाश माथुर को केरलम, सुधा यादव को कर्नाटक, ब्रज मोहन राम को ओडिशा, दुष्यंत गौतम को सिक्किम, राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को तमिलनाडु और डॉ. ढाल सिंह को उत्तराखंड के राज्यपाल के तौर पर नियुक्त किया गया है।

इनकी हुई नियुक्ति:

  • सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर को केरल का राज्यपाल नियुक्त किया गया।
  • केरलम के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर को तमिलनाडु का राज्यपाल नियुक्त किया गया।
  • ब्रज मोहन राम को ओडिशा का राज्यपाल नियुक्त किया गया।
  • डॉ. सुधा यादव को कर्नाटक का राज्यपाल नियुक्त किया गया।
  • डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया।
  • दुष्यंत गौतम को सिक्किम का राज्यपाल नियुक्त किया गया।

भाजपा के वरिष्ठ नेता और राजस्थान से पूर्व राज्यसभा सांसद माथुर ने जुलाई 2024 में सिक्किम के राज्यपाल का कार्यभार संभाला था।

पढ़ते रहिए युवा तुर्क: यूपी में हटाए गए 25000 बिजली कर्मियों की पुन: होगी बहाली

Dr Anil Gangwar
डॉ अनिल गंगवार, गस्ट्रोलॉजिस्ट

Related posts

तानाशाही प्रवृत्ति लोकतंत्र को हमेश कमजोर करती है- अशोक बाजपेयी

Baliram Singh

रवींद्र कुमार शर्मा को कांग्रेस ने दी अहम जिम्मेदारी

Baliram Singh

चंद्रशेखर की जन्म शताब्दी वर्ष की तैयारी शुरू, हुई अहम बैठक

Baliram Singh