ताजा ख़बरें, Hindi News, delhi up news , Breaking Hindi News, Hindi Samachar, Latest Hindi News – yuvaaturk.com
उत्तर प्रदेश

देशव्यापी प्रदर्शन की गूंज सोनभद्र तक पहुंची

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे को लेकर सपा-कांग्रेस का न्यायालय परिसर में प्रदर्शन

संतोष साहनी, सोनभद्र

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और चुनाव प्रणाली में कथित ‘वोट चोरी’ को लेकर नई दिल्ली में विपक्षी सांसदों द्वारा किए गए आंदोलनों की गूंज अब उत्तर प्रदेश के जिलों में भी दिखाई देने लगी है। केंद्र और राज्य नेतृत्व के आह्वान पर सोनभद्र के जनपद न्यायालय परिसर के भीतर समाजवादी पार्टी (सपा) और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने संयुक्त रूप से एक विरोध प्रदर्शन आयोजित किया।

प्रदर्शन

प्रदर्शन की शुरुआत में सपा और कांग्रेस के प्रतिनिधियों ने न्यायालय परिसर में स्थित संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद उपस्थित नेताओं, कार्यकर्ताओं और अधिवक्ताओं ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाया।

राष्ट्रगान के उपरांत नेताओं ने परिसर में पैदल मार्च निकाला। कार्यकर्ताओं के हाथों में तख्तियां और बैनर थे, जिन पर “लोकतंत्र बचाओ, वोट बचाओ” और “ज्ञानेश कुमार गद्दी छोड़ो” जैसे नारे लगाए गये।

‘ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हमारी मांग’

इस प्रदर्शन में रॉबर्ट्सगंज (सोनभद्र) लोकसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के सांसद छोटेलाल खरवार भी उपस्थिति।  सांसद छोटेलाल खरवार ने कहा, “हमारी एक ही मुख्य मांग है— मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा।”

प्रदर्शन में समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष विजय यादव, जिला उपाध्यक्ष रमेश यादव और आशुतोष यादव सहित कांग्रेस व के कई स्थानीय पदाधिकारी और अधिवक्ता प्रमुख रूप से शामिल थे।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

न्यायालय परिसर की संवेदनशीलता को देखते हुए सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे। परिसर के भीतर और बाहर भारी संख्या में पुलिस बल और महिला पुलिसकर्मी मुस्तैद रहे। पुलिस की मौजूदगी में यह पूरा मार्च शांतिपूर्ण तरीके से समाप्त हुआ।

विपक्षी नेताओं का कहना है कि लोकतांत्रिक संस्थाओं की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए जिला स्तर पर यह आंदोलन आगे भी जारी रहेगा।

Related posts

दरोगा बनने का सपना अधूरा: बेटे को बचाने दौड़े पिता की भी करंट से मौत

Baliram Singh

आखिर कौन सुनेगा 68500 शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों की गुहार ?

Baliram Singh

सौर नवाचार को मिली नई उड़ान, मंत्री राकेश सचान के मार्गदर्शन में युवाओं का अनोखा प्रयोग

Baliram Singh