ताजा ख़बरें, Hindi News, delhi up news , Breaking Hindi News, Hindi Samachar, Latest Hindi News – yuvaaturk.com
उत्तर प्रदेश

जवाहर नवोदय विद्यालय में 100 से अधिक छात्राओं ने खुद को कमरे में किया बंद

कथित छेड़छाड़ की घटना से आक्रोशित छात्राओं ने की कर्मचारी पर कार्रवाई की मांग, पांच घंटे चली मान-मनौव्वल

विवेक कुमार गुप्ता, आजमगढ़

जीयनपुर थाना क्षेत्र स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में बुधवार को कथित छेड़छाड़ की घटना को लेकर छात्राओं में आक्रोश फैल गया। कार्रवाई की मांग को लेकर 100 से अधिक छात्राओं ने हॉस्टल के एक कमरे में खुद को बंद कर लिया। जानकारी होते ही विद्यालय प्रशासन के साथ पुलिस और जिला प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। करीब पांच घंटे तक अधिकारियों ने छात्राओं से बातचीत कर उन्हें समझाने का प्रयास किया।

बताया जा रहा है कि विद्यालय में कार्यरत एक महिला कर्मचारी के साथ कथित छेड़छाड़ की घटना सामने आई थी।

महिला कर्मचारी ने छात्राओं को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद छात्राएं आक्रोशित हो गईं। छात्राओं ने आरोपित कर्मचारी गुड्डू प्रसाद को विद्यालय से हटाने और उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग शुरू कर दी।

मांग पूरी न होने पर बड़ी संख्या में छात्राओं ने हॉस्टल के एक कमरे में खुद को बंद कर लिया।

छात्राओं के कमरे में बंद होने की जानकारी मिलने पर विद्यालय के प्राचार्य ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को सूचना दी। इसके बाद क्षेत्राधिकारी सगड़ी, क्षेत्राधिकारी लालगंज, एसडीएम लालगंज और एसडीएम सगड़ी समेत अन्य अधिकारी विद्यालय पहुंचे। अधिकारियों ने छात्राओं से बातचीत कर उनकी शिकायत सुनी और कमरे से बाहर आने की अपील की।

अधिकारियों ने छात्राओं को भरोसा दिलाया कि मामले की जांच कराई जाएगी और जांच में आरोप सही पाए जाने पर संबंधित कर्मचारी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। छात्राएं आरोपित कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़ी रहीं। करीब पांच घंटे तक चली बातचीत और मान-मनौव्वल के बाद छात्राओं ने कमरे का दरवाजा खोला और बाहर आईं। इसके बाद प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में छात्राओं को भोजन कराया गया। प्रशासन की ओर से पूरे मामले की जांच कराई जा रही है।

छात्राओं द्वारा लगाए गए आरोपों और कथित घटना से जुड़े तथ्यों की जांच के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। अधिकारियों ने विद्यालय प्रशासन को छात्राओं की सुरक्षा और उनकी शिकायतों को गंभीरता से लेने के निर्देश दिए हैं। फिलहाल पुलिस और जिला प्रशासन मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जानकारी जुटा रहा है।

हॉस्पिटल
DN Surya Hospitals , Belthra Road
रामरती अस्पताल
रामरती अस्पताल, बड़हलगंज,गोरखपुर

Related posts

आईपीएस आशुतोष मिश्रा की 95 वर्षीय बुजुर्ग मां की निर्मम हत्या!

Baliram Singh

किसानों की हुंकार-4500 हेक्टेयर उपजाऊ भमि का अधिग्रहण नहीं होने देंगे

Baliram Singh

दिव्यांग के साथ बेरहमी करने वालों पर सोरांव पुलिस मेहरबान!

Baliram Singh