ताजा ख़बरें, Hindi News, delhi up news , Breaking Hindi News, Hindi Samachar, Latest Hindi News – yuvaaturk.com
उत्तर प्रदेश

महिला पहलवानों के दाव-पेंच से दर्शक हुए रोमांचित  

जुगैल

गांधी जयंती पर जुगैल में आयोजित हुआ विशाल दंगल

संतोष साहनी, जुगैल/सोनभद्र

आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र के ग्राम पंचायत जुगैल में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 157वीं जयंती के अवसर पर ग्राम जुगैल, टोला-बहेराडाड़ स्थित बिरसा मुण्डा खेल स्टेडियम में विराट दंगल कुश्ती का आयोजन किया गया। विराट दंगल में वाराणसी, चंदौली एवं मधुपुर से आए नामी पहलवानों ने भाग लिया।

जुगैल
जुगैल में महिला कुश्ती का आयोजन, सोनभद्र

इस बार के दंगल का मुख्य आकर्षण महिला कुश्ती रही, जिसमें 3 महिला पहलवानों ने वाराणसी और चंदौली से आकर भाग लिया।

रोमांचक मुकाबले में बंधना चौहान ने रवि पहलवान को पराजित कर 2100 रुपये का प्रथम पुरस्कार जीता। वहीं, नेहा यादव ने अपनी कुश्ती कला का शानदार प्रदर्शन कर 1500 रुपये का पुरस्कार प्राप्त किया।

जुगैल
जुगैल में महिला कुश्ती का आयोजन, सोनभद्र

दोनों महिला पहलवानों के दांव-पेंच को दर्शकों ने खूब सराहा।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान जुगैल सुनीता यादव व विशिष्ट अतिथि ग्राम प्रधान प्रतिनिधि दिनेश यादव, मुमताज खान, सुरेश चन्द्र प्रजापति, विजय यादव, भगवंतिया, बसंती, सुधा, पूनम, आशीष बैगा, ग्राम पंचायत सदस्य गंगासागर शर्मा, शिव गुलाम गौड़ सहित भारी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन के दौरान सभी पहलवानों, अतिथियों एवं आयोजन समिति का आभार व्यक्त करते हुए सभी पहलवानों का हौसला बढ़ाया।

इस आयोजन को सफल बनाने में आयोजन समिति के अध्यक्ष जवाहीर सिंह गोड़, सचिव जयमंगल गौड़, कोषाध्यक्ष दिलीप कुमार गौड़, संरक्षक सोनू सिंह गौड़, संयोजक त्रिभुवन सिंह गौड़ का विशेष योगदान रहा।

Sonbhadra
Kids Care English School, Sonbhadra

Related posts

चंद्रशेखर आजाद को मजबूत करेंगे पूर्व मंत्री, पूर्व आईएएस व पूर्व आईपीएस

Baliram Singh

पत्रकारों ने नए डीएम को सोनभद्र की बुनियादी समस्याओं से अवगत कराया

Baliram Singh

रक्षा बंधन: टिकट को लेकर कंडक्टर पर कार्रवाई तो यात्रियों ने उठाए सवाल

Baliram Singh